वैश्विक

Pakistan: ‘मुल्क के खिलाफ गद्दारों की साजिश फेल- Imran Khan

Pakistan  संसद में आज प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) ने वो सरप्राइज दिया जिसकी वो कई दिनों से बात कर रहे थे. रविवार को अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग से कुछ समय पहले स्पीकर ने अविश्वास प्रस्ताव को खारिज कर दिया. इस तरह इमरान खान (Imran Khan)  अपनी कुर्सी बचाने में कामयाब हो गए तो वही अब विपक्ष ने सुप्रीम कोर्ट जाने का मन बना लिया है. हालंकि तब तक इमरान खान प्रधानमंत्री बने रहेंगे.  

अविश्वास प्रस्ताव के खारिज किये जाने के बाद प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan)  ने देश को संबोधित करते हुए कहा, ‘सारी कौम से गद्दारी की कोशिश हो रही थी.

सरकार बदले के लिए विदेश से साजिश की जा रही थी. हम इस कौम से साजिश को कामयाब नहीं होने देंगे.’ इसी के साथ इमरान ने कहा कि, ‘मैंने राष्ट्रपति को विधानसभाओं को भंग करने के लिए सलाह भेज दी है. चुनाव हों और लोग फैसला करें कि वो किसे चाहते हैं. बाहर से कोई साजिश और इस तरह के भ्रष्ट लोग इस मुल्क की तकदीर का फैसला नहीं कर सकते.’

संसद भंग की सिफारिश

प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan)  ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति को संसद भंग करने की सिफारिश की है. साथ ही इमरान ने देश से चुनाव की तैयारी करने को कहा है. इमरान (Imran Khan)  ने अविश्वास प्रस्ताव खारिज होने के बाद राष्ट्र को संबोधित करते हए कहा कि मैं अपनी कौम को आज कहता हूं कि आप चुनाव की तैयारी करो.

मुल्क से जो इतनी बड़ी साजिश की जा रही थी वो आज फेल हो गई. मैंने राष्ट्रपति को विधानसभाओं को भंग करने के लिए सलाह भेज दी है. अब चुनाव हों और लोग फैसला करें कि वो किसे चाहते हैं. बाहर से कोई साजिश और इस तरह के भ्रष्ट लोग इस मुल्क की तकदीर का फैसला नहीं कर सकते.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21192 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × one =