पाकिस्तान: भारतीय उच्चायोग में काम करने वाले दो अधिकारी लापता
पाकिस्तान के इस्लामाबाद में स्थित भारतीय उच्चायोग में काम करने वाले दो अधिकारी लापता हैं। बताया जा रहा है कि दोनों लगभग दो घंटे से लापता हैं। भारत ने इसकी शिकायत पाकिस्तान सरकार से की है। दोनों अधिकारियों की तलाश की जा रही है।
Ministry of External Affairs (MEA) has taken up the matter of untraceable Indian officials (working with Indian High Commission in Islamabad) with Pakistan: Sources pic.twitter.com/gIkbWMGI12
— ANI (@ANI) June 15, 2020
यह घटना ऐसे समय पर सामने आई है जब पाकिस्तान उच्चायोग के दो पाकिस्तान अधिकारियों पर जासूसी के आरोप लगने के बाद भारत ने उन्हें देश छोड़ने के लिए कह दिया था। ये दोनों दिल्ली में वीजा विभाग में काम करते थे।
इसके बाद पाकिस्तान में बीते कुछ दिनों से भारतीय अधिकारियों का पीछा किया जा रहा है। भारत ने अत्यधिक निगरानी को लेकर विरोध भी दर्ज कराया था।
माना जा रहा है कि अपने अधिकारियों के पकड़े जाने से बौखलाया पाक अब वहां काम कर रहे भारतीयों को फंसाने की फिराक में है। इसी बीच भारत ने अधिकारियों के लापता होने की सूचना पाकिस्तान को दे दी है।
सूत्रों के अनुसार विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान के सामने भारतीय अधिकारियों के लापता होने (इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग में कार्यरत) के मामले को उठाया है। हालांकि इसपर अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
