पंचायत चुनाव शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराने को लेकर की बैठक
चरथावल। पंचायत चुनाव का बिगुल बजते ही पुलिस त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को शान्तिपूर्ण कराने के लिए अलर्ट हो गयी है। थाना प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह ने नवनियुक्त कुटेसरा चौकी इंचार्ज प्रहलाद सिंह के साथ कुटेसरा चौकी क्षेत्र के गांवों चौकडा,कसौली,कुटेसरा,घिस्सूखेडा में ग्रामीणों की बैठक ली
चुनाव को निष्पक्ष सम्पन्न कराने के लिए पुलिस का सहयोग करने की अपील की।
वही माहौल बिगाड़ने वाले,संदिग्ध व्यक्तियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
ग्राम कुटेसरा में आयोजित बैठक मे थाना प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि पंचायत चुनाव निष्पक्ष कराने में ग्रामीण पुलिस का सहयोग करे। उन्होंने कहा कि दंगा फसाद करने वाले लोगों को किसी भी कीमत पर बक्शा नहीं जायेगा।
पुलिस द्वारा ऐसे लोगों को गांव-गांव जाकर चिन्हित किया जा रहा है।उनके खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की जायेगी।प्रत्येक गांवों से प्रधान पद के प्रत्याशियों व उनके समर्थकों को मुचलका पाबद किया जायेगा।
कुटेसरा चौकी इंचार्ज प्रह्लाद सिंह ने सभी क्षेत्रवासियों से शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील भी तथा सभी को सचेत किया गया
क्षेत्र में किसी भी तरह की कोई अराजकता और माहौल खराब करने की बात सामने आई तो तुरंत कार्रवाई भी की जाएगी इस मौके पर बडी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
