पंचायत राज विभाग द्वारा ग्राम प्रधानों व सचिवों को दिया गया सुजल एवं स्वच्छ गांव का प्रशिक्षण
चरथावल। विकासखंड कार्यालय पर पंचायत राज विभाग द्वारा क्षेत्र के ग्राम प्रधानों व पंचायत सचिवों व सीएलटीसी चैंपियन को सुजल एवं स्वच्छ गांव के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
पंचायत राज विभाग द्वारा गांव को साफ-सुथरा बनाने वह सुजल की व्यवस्था करने के लिए चरथावल विकास खंड कार्यालय पर ग्राम प्रधानों,पंचायत सचिव व सीएलटीसी चेम्पियन को प्रशिक्षित करने के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया
प्रशिक्षण शिविर में मास्टर ट्रेनर शबी हैदर जैदी ने प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित ग्राम प्रधानों,पंचायत सचिवों व सीएलटीसी चेम्पियन को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई
वहीं गांव में स्वच्छ जल की व्यवस्था करने में गांव को स्वच्छ रखने के बारे में प्रशिक्षित किया गया मास्टर ट्रेनर शबी हैदर जैदी ने प्रशिक्षण शिविर में जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम पंचायतों में पानी की बेवजह दोहन को बंद करने व प्राकृतिक रूप से पानी को एकत्र कर उसका सदुपयोग करने के लिए प्रशिक्षित किया गया है
वही गांव में स्वच्छ बनाने के लिए भी ग्राम प्रधानों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी जा रही है इस मौके पर मास्टर ट्रेनर लोकेश,शबी हैदर जैदी, एडीओ पंचायत सन्दीप चौधरी,कंवरपाल प्रधान,अमित डीसी, शशी पुण्डीर आदि मौजूद रहे।
