Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

पण्डित दीन दयाल उपाध्याय ने एकात्म मानव दर्शन का सिंद्धात प्रतिपादित किया-कपिल देव

मुजफ्फरनगर 11 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी के प्रणेता पण्डित दीन दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर समर्पण दिवस कार्यक्रमों की श्रंखला में नई मण्डी मण्डल के सैक्टर पाँच में समर्पण दिवस कार्यक्रम का  आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बोलते हुऐ मुख्य वक्ता भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी ने कहा कि पण्डिल दीन दयाल उपाध्याय ने समाज के अभाव ग्रस्त व्यक्ति का चिंतन करते हुऐ अन्त्योदय का विचार समाज तथा देश के सामने रखा।

उन्होने कहा कि पण्डित दीन दयाल उपाध्याय ने भारत को नही अपितु पूरे विश्व को जोडने के लिए एकात्म मानव दर्शन का सिंद्धात प्रतिपादित किया। जो वसुधैव कुटुम्बकम की संकल्पना को चरितार्थ करता है। कार्यक्रम के बोलते हुऐ उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि पण्डित दीन दयाल उपाध्याय का जीवन हम सबके लिए प्रेरणा स्रोत है। कार्यकर्ताओ को निरन्तर कर्मशील रहने तथा संगठन के प्रति समर्पित रहने को प्रेरित करता है।

उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री विजय कश्यप ने कहा कि पण्डित दीन दयाल उपाध्याय की गरीब से गरीब व्यक्ति के बारे में चिन्तित रहते थे। उन्होने समाज के हर व्यक्ति के लिए काम किया। आज विश्व को उनके जैसे विचारो की आवश्यकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने की

कार्यकर्ताओं से पण्डित दीन दयाल उपाध्याय के जीवन से सीखने का आवाहन किया। कार्यक्रम को यशपाल पंवार, रूपेन्द्र सैनी, जगदीश पांचाल, अरविन्द राज शर्मा, श्रीमोहन तायल, अशोक कंसल, सुनिल शर्मा, सुखदर्शन बेदी, गीता जैन, अंजलि चैधरी, अशोक पुण्डीर, मनोज पंवार, सुधीर खटीक, हरेन्द्र पाल, रोहिल ने सम्बोधित किया।

कार्यक्रम का संचालन राजीव शर्मा व विशाल गर्ग ने किया। कार्यक्रम में दिनेश पुण्डीर, जोगेन्द्र गोयल, ठा0 भुपेन्द्र सिंह, मनमोहन वर्मा, गौरव कुमार, रंजीत त्यागी, रवि सैनी, सुनिल शर्मा, महेश शर्मा, राजीव गौतम, सुशील अग्रवाल, सतेन्द्र सिन्टू, अभजीत सिंह गम्भीर, चक्रधारी शर्मा, प्रेम चन्द्र शर्मा, आदेश कौशिक, विनय पुण्डीर, रजत त्यागी, राजीव शर्मा सभासद, मनोज वर्मा सभासद, पंकज महेश्वरी, रमेश खुराना, अतुल सैनी,पंकज चैधरी, जयपाल शर्मा, मनोज गुप्ता, दिनेश गर्ग, नाथीराम, प्रमोद, रेखा त्यागी, सावित्री शर्मा आदि उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 − 7 =