वैश्विक

Panipat: कार की टक्कर से गर्भवती महिला की मौत

Panipat में  कार की टक्कर से गर्भवती महिला की मौत हो गई. 10 दिन पहले NH-44 पर जीटी रोड पर कार ने महिला को टक्कार मारी थी और महिला घायल हो गई थी. अब महिला की मौत हो गई है.

जानकारी के अनुसार, दिल्ली नंबर की तेज रफ्तार कार ने महिला को टक्कर मारी थी. महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, लेकिन हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया. करीब 10 दिन इलाज के बाद महिला ने दम तोड़ दिया. महिला की मां ने जिसकी शिकायत पुलिस को दी है.

पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है. पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई कर रही है. हालांकि, अभी तक पुलिस ने मामले में किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नही किया है.

सेक्टर 29 थाना पुलिस को दी शिकायत में नीतू ने बताया कि वह गांव डाडोला में किराए पर रहती है. 1 अक्टूबर को उसकी बेटी शिवानी (21) घर से फैक्ट्री जा रही थी. जैसे ही उसकी बेटी ऑटो से सिवाह पीर बाबा के पास उतरी.

इसी दौरान उसे वहां आ एक तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मार दी. इसके बाद वह कार को लेकर भाग गया. 10 अक्टूबर को शिवानी की इलाज के दौरान मौत हो गई. महिला का ढाई साल के बच्चा भी है और अभी वह 5 माह की गर्भवती थी. वह 4 भाई-बहनों में सबसे बड़ी भी थी. हादसे के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21221 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine + 15 =