पुलिस व एंटी रोमियो टीम ने मनचलो की जमकर क्लास ली
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने स्कूल/कॉलेज के बाहर जमावडा लगाकर खडे होने वाले मनचले युवको के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
कोतवाली पुलिस व एन्टी रोमियो टीम ने मनचलो की जमकर क्लास लगाई। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते पुलिस पुरी तरह अलर्ट मोड पर है।
बताया जाता है कि शहर कोतवाल योगेश शर्मा को सूचना मिली कि मेरठ रोड स्थित जैन कॉलेज के बाहर कुछ युवकों को गर्ल्स कॉलेज के गेट के बाहर व आसपास जमावडा लगा रहता है।
जिस कारण कॉलेज की छात्राओ को परेशानी का सामना करना पड रहा है। इंस्पैक्टर कोतवाली योगेश शर्मा के निर्देशन मे मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस व एंटी रोमियो टीम ने उक्त मनचलो की जमकर क्लास ली।
पुलिस ने उक्त युवकों को रोककर उनसे पूछताछ की तथा फटकार लगाई।
इसी संदर्भ मे थाना सिविल लाईन प्रभारी उम्मेद सिह व नई मन्डी कोतवाली प्रभारी अनिल कप्परवान तथा महिला थाना प्रभारी मोनिका चौहान, एंटी रोमियो सैल प्रभारी इंस्पैक्टर मिनाक्षी चौहान आदि ने पुलिस टीम के साथ क्षेत्र मे गश्त कर बिना किसी जरूरी काम के इधर-उधर घूम रहे युवकों को रोककर उनसे पूछताछ की तथा उनके वाहन भी चैक किए।

