उत्तर प्रदेश

टोल प्लाजा घेराव करने गए किसानों को पुलिस किया गिरफ्तार, रिहा

बाराबंकी। मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ किसानों ने दिल्ली का घेराव किया हुआ है। जहाँ पर देश के विभिन्न हिस्सों से आये किसान डेरा डाले हुवे है।

बात ना बनने पर किसानों में आक्रोश व्याप्त है। जिसके बाद भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश सिंह टिकैत के आह्वान पर पुरे हिंदुस्तान के टोल प्लाजा पर घेराव का किसानों को आदेश दिया है।

जिसके बाद जिले के किसानो ने शनिवार को शाहबपुर टोल प्लाजा पर दर्जनों कार्यकर्ताओ के साथ प्रदर्शन कर जय जवान जय किसान के गगन भेदी नारे लगाये गये।

किसानों का टोल प्लाजा के घेराव से प्रशासन के हाथ पांव फुल गये। अहमदपुर शाहवपुर स्थित टोल प्लाजा पर सुबह से ही भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दी गई थी और अहमदपुर टोल प्लाजा पर एसडीएम अभय पांडेय ने मोर्चा संभाला हुआ था।

दोपहर को शाहवपुर टोल प्लाजा पर अचानक भाकियू के जिला संगठन मन्त्री कमलेश वर्मा और सतीश वर्मा “रिन्कू” अपने सैकड़ो किसान साथियो के साथ पहुच गये और मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारे बाजी की

वहाँ पहले से मौजूद पुलिस प्रशासन ने किसानों को गिरफ्तार कर मसौली थाने भेज दिया जहाँ देर शाम को सभी किसानों को रिहा किया गया।

किसान नेता सतीश वर्मा ने किसानों को संबोधित करते हुवे कहा कि देश के तानाशाह मोदी सरकार किसानों के साथ सौतेला व्यहवार कर रही है।

मोदी किसानों से डरी हुई है जो किसानों को गिरफ्तार करने का काम कर रही है। इस मौके पर रामसेवक रावत, कृष्णपाल बबलू के साथ भारी संख्या में किसान मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − 14 =