उत्तर प्रदेश

सैकडों श्रद्वालुओ ने पवित्र अधहरन सरोवर मे डुबकी लगाकर कोरोना के खात्मे की दुआ मांगी

सिरौलीगौसपुर । श्रीसमर्थ साहेब जगजीवन दास बडे बाबा के दर्शन को आये सैकडों श्रद्वालुओ ने पवित्र अधहरन सरोवर मे डुबकी लगाकर स्वामी जी की समाधि पर चादर परसाद चढाकर मनवाॅछित फलो की प्राप्ति व देश दुनिया से कोरोना के खात्मे की दुआ मांगी ।

बताते चलें कि श्री कोटवाधाम स्थित साहेब जगजीवन दास बडे बाबा की ब्रह्ममुहुर्त की आरती से ही सैकडों सत्यनामी श्रद्वालुओ का आना जाना रहा कोविड 19 के दृष्टिगत श्रद्वालु पांच पांच संख्या मे मन्दिर मे प्रवेश करके बडे बाबा के दर्शन व परसाद चढाकर पश्चिम फाटक से निकल गये

मन्दिर परिसर मे फेरी लगाने पर रोक लगा दी गयी है मन्दिर के बाहर से फेरी लगाते भी श्रद्वालु दिखे ।

कार्तिक पूर्णिमा मेला लगाने की अनुमति प्रशासन द्वारा न दिये जाने से नियमित रूप से आने वाले श्रद्वालु पूर्णिमा से पूर्व ही बडे बाबा के दर्शन पूॅजन कर मनवाॅछित फलो की प्राप्ति व विश्वमानव कल्याण के लिये देश दुनिया से कोरोना संक्रमण खत्म होने की अरदास कर रहे है ।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 − eight =