Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

विभिन्न थाना क्षेत्रो सहित नगर क्षेत्र मे पुलिस ने चैकिंग अभियान चलाया

मुजफ्फरनगर।एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते पुलिस द्वारा जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रो सहित नगर क्षेत्र मे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनपद भ्रमण को लेकर चैकिंग अभियान चलाया।

पुलिस ने इस दौरान कई स्थानो पर बैरीकेटिंग भी की। सीएम योगी के आगमन को लेकर प्रकाश चौक,कोर्ट रोड, कचहरी गेट तथा कचहरी परिसर मे सुदृढ व्यवस्था रखी।

पुलिस ने मुख्यमंत्री के आगमन एवं कोरोना कर्फ्यू के मददेनजर बिना किसी जरूरी कार्य के घूमने वालो को रोककर उनसे पूछताछ की। पुलिस ने इस दौरान कई वाहन चालको के ई-चालान भी काटे।

पुलिस ने इस दौरान कई लोगो को जमकर हडकाते हुए वापिस घर लौटाया। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के अनुपालन मे पुलिस ने चैकिंग अभियान चलाया

सीओ सिटी कुलदीप कुमार के निर्देशन मे शहर कोतवाल योगेश शर्मा, इंस्पैक्टर थाना सिविल लाइन उम्मेद कुमार ने चैकिंग अभियान चलाया।

वहीं दूसरी और सीओ नई मन्डी हिमांशु गौरव के निर्देशन मे इंस्पैक्टर नई मन्डी कोतवाल अनिल कप्परवान की मौजूदगी मे जानसठ अडडा, द्वारकापुरी मोड, जानसठ रोड आदि विभिन्न स्थानो पर चैकिंग तलाशी चलाया।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − 17 =