Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

पुलिस फोर्स और स्थानीय अभिसूचना इकाई की टीम ने चेकिंग अभियान चलाया

मुजफ्फरनगर। पुलिस ने कचहरी परिसर में बुधवार को पूरी तैयारी के साथ चेकिंग अभियान चलाया। परिसर में खड़े वाहनों की चेकिंग के लिए डॉग स्क्वायड की मदद ली गई।

एसएसपी अभिषेक यादव ने कचहरी में चेकिंग अभियान एवं सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी बुधवार सीओ फुगाना राममोहन शर्मा को सौंपी। सीओ फुगाना के नेतृत्व में डॉग स्क्वायड समेत भारी पुलिस फोर्स और स्थानीय अभिसूचना इकाई की टीम ने गहनता से चेकिंग अभियान चलाया।

इस दौरान संदिग्ध लोगों की तलाशी ली गई और जहां तहां खड़े वाहनों की चेकिंग कराई। कचहरी परिसर में सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को ड्यूटी सतर्कता से करने के निर्देश दिए।

पुलिस ने कचहरी परिसर के आसपास घूम रहे संदिग्ध लोगों से पूछताछ की, कचहरी में आने का कारण पूछा। इस दौरान कचहरी परिसर में मौजूद लोगों से अपील की गई कि यदि कोई संदिग्ध वस्तु दिखाई दे तो तत्काल पुलिस को सूचना दी जाए।

अधिकारियों ने इस चेकिंग अभियान को सामान्य प्रक्रिया बताया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 + ten =