Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

पुलिस बल को एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा ब्रीफ किया गया

मुजफ्फरनगर। त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष, निर्विघ्नं व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु जनपद मुजफ्फरनगर से अन्य जनपद में रवाना होने से पूर्व पुलिस बल को एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा ब्रीफ किया गया।

पुलिस बल को ड्यूटी के दौरान सतर्क रहने, सुरक्षा व्यवस्था कायम रखने तथा कोविड-१९ से सुरक्षा एवं बचाव के दृष्टिगत नियमित मास्क पहनने, सैनिटाइजर का प्रयोग करने हेतु निर्देशित किया गया।

साथ ही पोलिंग बूथ पर आने वाले वृद्ध एवं दिव्यांग की मदद करने तथा चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उच्चाधिकारियों को तत्काल सूचित करने के लिए निर्देशित किया गया।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 + 5 =