थाना मीरपुर पुलिस ने चार शातिर चोरो को दबौचा
मुजफ्फरनगर। रात्रि को थाना मीरपुर पुलिस द्वारा दौराने पुलिस कार्यवाही के कुतुबपुर झाल से ०४ शातिर चोर अभियुक्तगण को चोरी के पेड़ों सहित गिरफ्तार किया गया है
गिरफ्तार अभियुक्त सलीम पुत्र नुर मौहम्मद निवासी ग्राम अलावलपुर थाना बडौत बागपत हाल पता एमबीनेश स्कूल के सामने मु.नगर रोड थाना जानसठ जनपद मुज़फ्फरनगर , इमरान पुत्र यासीन निवासी ग्राम दघेडू कला थाना चरथावल जनपद मुज़फ्फरनगर, मोनू पुत्र मेघराज निवासी ग्राम दघेडू कला थाना चरथावल जनपद मुज़फ्फरनगर
रवि पुत्र बल्लू उर्फ पाल्लू सिह निवासी ग्राम दघेडू कला थाना चरथावल जनपद मुज़फ्फरनगर। जिनके कब्जे से ०१ अदद तमन्चा ३१५ बोर ०२ खोखा मय ०२ जिन्दा कार, ०२ अदद छुरी, ०१ टैक्टर ट्राली मय चोरी की गयी लकडी के ९५ टुकडे बरामद किया।
दौराने पूछताछ अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि दिनांक १८/१९/१/२१ की रात्री को जंगल बबरा वाला से हमने १८ पेड पापुलर के चोरी किये थे तथा जंगल ग्राम मोघपुर थाना सिखेडा से दिनांक 4 फरवरी की रात्री २३ पेड पोपुलर चोरी’ किये गए थे।

