Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

पुलिस ने धन को दोगुना करने की बात कहकर पैसा निवेश कराने वाले दो शातिर ठगों को दबौचा

मुजफ्फरनगर। कम समय में ही धन को दोगुना करने की बात कहकर लोगों का पैसा निवेश कराने वाले दो ठगों को करीब १४ लाख रुपये की ठगी के आरोप में पुलिस ने आज गजरौला से गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रवीण कुमार नाम के युवक की मुलाकात कुछ दिन पूर्व पंचम पुत्र बाबूराम निवासी संजय नगर सिविल लाइन मेरठ व संजीव पुत्र राकेश निवासी सराय जट अमरोहा से हुई थी।

 

इन दोनों ने प्रवीण को कहा कि उनकी एक कम्पनी है जिसका नाम एसजीबी ग्रुप इंफ्राटेक एण्ड लिमिटेड और यं कंपनी एसजीबी म्युचुअल बेनेफिट निधि लिमिटेड नाम से चल रही हैं।

दोनों ठगों ने बताया कि कम्पनी भारत सरकार व आर बी आई के नियमानुसार पंजीकृत है, आर डी व एफ डी के रूप से लोगों का रुपया कम समय मे डबल कर देते हैं और पैसौं का बान्ड व रसीद ग्राहक को देते हैं

वही इन्होंने अपनी कम्पनी में पैसों का निवेश करने के लिये लोगों को प्रेरित किया। प्रवीण नाम के पीड़ित युवक को रजिस्ट्रेशन प्रपत्र भी दिखाए प्रवीण ने इन लोगों पर विस्वास करके अपने जान पहचान के ४० से ४२ लोगों का पैसा भी इनकी कम्पनी मे निवेश करा दिया।

उसके बाद इन सभी लोगो की आरडी व एफडी का समय पूरा हो गया। पीड़ित युवक ने अपना व जान पहचान के ४० से अधिक लोगों का करीब १४ लाख रूपया वापस करने के लिये कहा तो दोनों आरोपियों ने टाल मटोल शुरू कर दी।

आरोप है कि ये दोनों ठग काफी समय से झूठा वादा करते चले आ रहे थे। वही २ वर्ष से अधिक हो जाने के बाद जिन लोगां का पैसा प्रवीण ने जमा कराया, वह सभी प्रवीण पर पैसे दिलाने का दबाव बनाने लगे।

प्रवीण ने इन दोनों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की। इसके बाद मामले में जांच पड़ताल में जुटी सिखेड़ा पुलिस ने दोनां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आज दोनों ठगां को गजरौला से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 2 =