Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते पुलिस ने चलाया सख्त चैकिंग अभियान

मुजफ्फरनगर। पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लाकडाउन घोषणा के बाद जहां एक ओर प्रशासन ने पूरी सख्ती के साथ लाकडाउन का पालन कराने के निर्देश दिये वहीं 20 अप्रैल से कुछ छूट के समाचार प्रकाशित होते रहे। जिसको लेकर गत दिवस जिला प्रशासन की ओर से एक सूची जारी की गयी

जिसमें कुछ उद्योगों को 20 अप्रैल से छूट का प्रावधान किया गया था। अनेक लोग गलत फहमी के शिकार होकर सड़कों पर निकल आये और छूट की उम्मीद में जगह जगह आवागमन शुरू हो गया। इसके बाद सड़कों पर बढ़ती भीड को देखकर प्रशासन ने सख्ती का ऐलान किया तथा नगर में जगह जगह पुलिस ने सघन चैकिंग अभियान चलाया 

वाहन चालको को रूकवा कर उनसे पूछताछ की। कोरोना वायरस के प्रभाव को निष्फल करने के लिए जिला पुलिस प्रशासन द्वारा विभिन्न व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है। प्रशासन की विभिन्न व्यवस्थाओ के बावजूद अक्सर बिना किसी काम से भी अपने वाहनो के साथ इधर-उधर घूम रहे है तथा सुबह 6 से 9 के बीच कुछ लोगो द्वारा बिना किसी जरूरी कार्य के ही बाजार मे घूमने तथा दुकानो पर भीड एकत्रित करने आदि के मददेनजर एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानो पर सघन चैकिंग/तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस ने इस दौरान वाहनो को रूकवा कर वाहन चालको से पूछताछ की तथा सैकडों वाहनो के चालान भी काटे गए।

एसपी सिटी सतपाल अंतिल के निर्देशन मे शिव चौक, मिनाक्षी चौक, आदि विभिन्न मुख्य चौराहो पर पुलिस ने वाहन चैकिंग की तथा आने-जाने वालो से पूछताछ की।

एसपी टै्रफिक बी.बी.सिह की मौजूदगी मे पुलिस टीम ने अस्पताल चौराहे पर चैकिंग की। एसएसपी अभिषेक यादव की मौजूदगी मे पुलिस ने नई मन्डी जानसठ रोड, सूजडू चौक, वहलना चौक आदि विभिन्न स्थानो पर चैकिग अभियान चलाया।

आला अधिकारियो के निर्देश पर शहर कोतवाल अनिल कप्परवान, इंस्पैक्टर सिविल लाइन डी.केेेेे.त्यागी, नई मन्डी कोतवाल दीपक चतुर्वेदी सहित जनपद के समस्त थाना प्रभारियो ने सम्बन्धित क्षेत्राधिकारियो की मौजूदगी मे चैकिंग अभियान चलाया।

पुलिस द्वारा लॉक डाउन के अनुपालन के लिए की गई सख्ती से बिना किसी जरूरी कार्य के इधर-उधर घूमने वाले व्यक्तियो मे हडकम्प मचा रहा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 − 6 =