उत्तर प्रदेश

अलीगढ़ में अवैध तरीके से रह रहे दो बांग्लादेशियों को थाना रोरावर पुलिस ने किया गिरफ्तार

अलीगढ़ में अवैध तरीके से रह रहे दो बांग्लादेशियों को थाना रोरावर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी बिना पासपोर्ट के अलीगढ़ में रह रहे थे। उन्होंने फर्जी आधार कार्ड और दस्तावेज भी तैयार करा लिया था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर धोखाधड़ी और 14 विदेशी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है।

रोरावर पुलिस टीम ने सोमवार को गश्त के दौरान ऐलाना मीट फैक्ट्री को जाने वाले रास्ते पर हाईवे पुल व रेलवे लाइन पुल के बीच से मौहम्मद जमाल व मोहम्मद हसन को बिना पासपोर्ट, कूट रचित दस्तावेज तैयार कर आधार कार्ड बनवाकर अवैध तरीके से निवास करने पर गिरफ्तार किया गया है। जिसके सम्बन्ध में रोरावर थाने पर मु0अ0सं0- 36/2021 धारा 420/467/468/471 भादवि व 14 विदेशी अधिनियम पंजीकृत किया गया ।

गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ में जानकारी हुई कि दोनों अभियुक्त बांग्लादेश में कोई काम न मिलने के कारण करीब 07- 08 वर्ष पूर्व से काम की तलाश में एक अंजान दलाल के जरिये बांग्लादेश-भारत बार्डर से अवैध तरीके से भारत में आ गया है। जहाँ से वो ट्रेन में बैठकर अलीगढ़ आया। अलीगढ़ में काम की तलाश में सभी जगह आधार कार्ड या अन्य कागजात माँगे जाने के कारण फर्जी तरीके से दोनों के द्वारा आधार कार्ड बनवाया।

दोनों लोग अलीगढ़ में मेहनत मजदूरी का काम करते थे। दोनों के पास से दो आधार कार्ड (कूटरचित), 02 मोबाइल फोन बरामद किया गया है। रोरावर थाना प्रभारी सुनील कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर दो बांग्लादेशी को गिरफ्तार किया है। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven + 5 =