वैश्विक

ईसाई समुदाय के लोगों की घटती संख्या के बीच इराक पहुंचे पोप फ्रांसिस

इराक में दशकों तक चले युद्ध के दौरान ईसाई समुदाय के लोगों की घटती संख्या के बीच पोप फ्रांसिस इराक शुक्रवार को यहां पहुंचे। पोप की इस ऐतिहासिक यात्रा के लिए महीनों से तैयारियां चल रही थीं और यह पोप की पहली इराक यात्रा है।

पोप शांति और सह-अस्तित्व का संदेश लेकर इराक आए हैं ताकि देश में रचे-बसे ईसाई अल्पसंख्यक को राहत मिल सके। 2003 में अमेरिका के नेतृत्व में इराक पर हुए हमले के बाद हुए विभिन्न संघर्षों के दौरान बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक देश छोड़कर भाग गए।

उनकी यात्रा बगदाद में शुरू होगी, जहां वह विभिन्न कार्यक्रमों को संबोधित करेंगे। इसके अलावा वह अन्य विभिन्न धार्मिक शहरों में कई धार्मिक कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे।

उनका विमान स्थानीय समयानुसार दोपहर में करीब दो बजे यहां उतारा। विमान पर वैटिकन और इराक के झंडे लगे हुए थे। उनके स्वागत के लिए भव्य तैयारियां की गयी थीं और उनकी एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में लोग हवाई अड्डा के पास एकत्र थे।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × five =