electricity
उत्तर प्रदेश

Pratapgarh News: खेत की सिंचाई के दौरान पिता-पुत्र की करंट से मौत

Pratapgarh News: अंतू थाना क्षेत्र के डढ़वा गांव में गेहूं की खेत की सिंचाई के दौरान पिता और पुत्र की करंट से हुई मौत के बाद गांव में मातम पसर गया है। राम नारायण वर्मा ने किराये पर महेंद्र सिंह के खेत में गेहूं बोया हुआ था

सुबह वह समरसेबल से गेहूं के खेत में पानी से सिंचाई कर रहा था। खेत में छोटे भाई राम अवध वर्मा ने आलू को जंगली जानवर से बचाने के लिए करंट दौड़ा रखा था। सिंचाई के दौरान राम नारायण वर्मा का पुत्र शशीकांत दौड़ रहे करंट की चपेट में आ गया, बेटे को तड़पता देख उसे छुड़ाने गए राम नारायण वर्मा भी करंट की चपेट में आ गए।

आसपास के लोग दोनों की चीख पुकार सुनकर पहुंचे तो देखा कि दोनों करंट से झुलसे हुए थे। पिता-पुत्र को निजी वाहन से मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सुबह राम नारायण वर्मा और शशीकांत वर्मा पिता पुत्र दोनों गेहूं के खेत की सिंचाई करने के लिए खेत में पहुंचे थे। जहां बगल में उनके छोटे भाई राम अवध वर्मा आलू के खेत में करंट दौड़ा रखा था।

जिसकी चपेट में पिता और पुत्र आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए, जिसके बाद परिजन उन्हें निजी वाहन से मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21026 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 + 18 =