उत्तर प्रदेश

Prayagraj News: बहन की विदाई कराने गए एक युवक को जीजा ने गोली मार दी

Prayagraj News: यमुनापार के इलाके में पुलिस के लिए मुसीबत खड़ी हो गई है. बहन की विदाई कराने गए एक युवक को उसके जीजा ने गोली मार दी. साले को गोली मारने के बाद जीजा ने खुद को घर में पत्नी और दो बच्चों के साथ बंद कर लिया। घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया.

सूचना पर पहुंची पुलिस तो गेट बंद और असलहे के साथ आरोपित घर के भीतर घूम रहा था. गेट खोलने का प्रयास लगातार जारी है. इंस्पेक्टर और दारोगाओं ने घर में दाखिल होने का प्रयास किया तो पता चला गेट बंद है. काफी आवाज देने और खटखटाने पर भी गेट देर रात तक नहीं खुला. पुलिस छत के रास्ते दाखिल होने की कोशिश कर रही थी लेकिन यह भी असफलता ही हाथ लगी.

नैनी थाना क्षेत्र के कनैला गांव में साले को गोली मारने के बाद जीजा ने खुद को घर में पत्नी और दो बच्चों के साथ बंद कर लिया. पूर्व फौजी की इस हरकत से आसपास के लोगों मैं भी दहशत का माहौल है. मामले की गंभीरता को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल और एसडीएम मौके पर जाकर आरोपी से बात कर गेट खुलवाने की कोशिश कर रहे हैं.

पुलिस के प्रथम दृष्टया जांच पड़ताल में यह तथ्य सामने आया है कि करछना थाना क्षेत्र के ककरम गांव का निवासी संजय शुक्ला सेना से रिटायर हुआ है. वह नैनी के कनैला गांव में मकान बनवाकर रहता है. उसकी ससुराल करछना के देवरी गांव में है. संजय और उसके ससुरालियों के बीच किसी बात को लेकर अनबन चल रही है.

सोमवार की शाम पांच बजे संजय का साला अभिषेक मिश्रा बहन को मायके ले जाने के लिए विदा कराने पहुंचा था. दरवाजा खोलते ही संजय शुक्ला ने उस पर फायर कर दिया. गोली अभिषेक के हाथ में लगी, जिससे वह घायल हो गया. वह चीखते हुए दूर भागा.

आरोपी संजय का कहना है कि पैसों के लिए संजय की पत्नी मायके पक्ष से मिलकर कई बार रात में हमला करवा चुकी है. संजय के पास हमले का वीडियो और ऑडियो भी मौजूद होने की बात स्वीकार कर रहा है

लेकिन यह सब सबूत जिला अधिकारी को ही दिखाएगा. आरोपी रिटायर्ड फौजी संजय का कहना है कि जब तक जिलाधिकारी आकर बात नहीं करेंगे तब तक वह गेट नहीं खोलेगा यदि पुलिस जोर-जबरदस्ती करेगी तो वह किसी को भी गोली मार सकता है.

Source link

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen + 9 =