हिंदुओं के अलावा अन्य वंचित और दलित समुदायों तक पहुंचने के लिए कहा Prime Minister Narendra Modi ने
BJP National Executive Meeting 2 जुलाई को हैदराबाद में शुरू हुई। Prime Minister Narendra Modi ने बैठक का उद्घाटन किया था। बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि हिंदुओं के अलावा अन्य वंचित समुदायों तक भी पहुंचें।
सूत्रों ने बताया कि Prime Minister Narendra Modi ने रविवार को पार्टी से हिंदुओं के अलावा अन्य वंचित और दलित समुदायों तक पहुंचने के लिए कहा। पार्टी के एक अंदरूनी सूत्र ने बताया कि पीएम ने कहा कि अन्य समुदायों में भी वंचित और दलित वर्ग हैं। हमें केवल हिंदुओं तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए, हमें इन सभी वंचित समुदायों के लिए काम करना चाहिए।
पार्टी के सूत्रों ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi की टिप्पणी बीजेपी को पसमांदा मुसलमानों जैसे समुदायों तक पहुंचने का संदेश है जो सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े हैं। उत्तर प्रदेश में सत्ता में लौटने के बाद भाजपा ने पसमांदा समुदाय के नेता दानिश आजाद को योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार में शामिल किया था। पार्टी के लिए प्रधानमंत्री मोदी का ये निर्देश इसलिए भी मायने रखता है क्योंकि भाजपा उन क्षेत्रों पर नजर गड़ाए हुए है जहां उसकी ज्यादा पहुंच नहीं है या पार्टी चुनावी लाभ हासिल करने में सक्षम नहीं हुई।
भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने Prime Minister Narendra Modi के संबोधन में कही गई बातों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी ने विस्तार से भाजपा के लिए अवसर, उसके इतिहास और विकास की यात्रा, भविष्य और देश के प्रति दायित्व के विषय में बातें की। पीएम मोदी ने पार्टी सदस्यों से स्नेह यात्रा करने की सलाह दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि कार्यकर्ता स्नेह यात्रा के जरिए समाज के सभी वर्गों तक पहुंचें।
रविशंकर प्रसाद ने बताया कि Prime Minister Narendra Modi ने दो बातें बहुत रोचक कही। पहली – हमारा उद्देश्य P2 से G2 का होना चाहिए अर्थात प्रो पीपल, प्रो एक्टिव गवर्नेंस (जनता सापेक्ष, सुशासन सापेक्ष) हमारी पूरी कार्य पद्धति होनी चाहिए। Prime Minister Narendra Modi ने दूसरी बात कही कि हमारी सोच होनी चाहिए तुष्टिकरण से तृप्तिकरण। ये जब हम करेंगे तभी हमारे जो लक्ष्य हैं एक भारत श्रेष्ठ भारत और सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास पूरे हो पाएंगे।

