हीटवेव की स्थिति को लेकर बड़ी बैठक की Prime Minister Narendra Modi ने
लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण का मतदान संपन्न होने के अगले ही दिन रविवार को Prime Minister Narendra Modi ने हीटवेव की स्थिति को लेकर बड़ी बैठक की. इसके साथ ही प्रधानमंत्री रविवार को 6 और बैठक करने वाले हैं. जिसमें पूर्वोत्तर के राज्यों में बाढ़ की समीक्षा करेंगे.
Prime Minister Narendra Modi नयी सरकार के 100 दिन के कार्यक्रम के एजेंडे की समीक्षा के लिए एक लंबे मंथन सत्र में भी भाग लेंगे. प्रधानमंत्री पूर्वोत्तर में चक्रवात रेमल के बाद उत्पन्न हुई बाढ़ की स्थिति की समीक्षा करेंगे. प्रधानमंत्री बड़े पैमाने पर विश्व पर्यावरण दिवस मनाने की तैयारियों की समीक्षा के लिए भी एक बैठक में शामिल होंगे.
Prime Minister Narendra Modi की ये बैठकें लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण का मतदान संपन्न होने के अगले दिन हो रही है. मतदान संपन्न होने के बाद अधिकांश ‘एक्जिट पोल’ में अनुमान लगाया गया है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) फिर से सत्ता में वापसी कर सकता है.
Chaired meetings to review the situation in the wake of heatwaves and post cyclone flood situations in different parts of the nation. Took stock of the efforts underway to assist those affected by these adversarial conditions. pic.twitter.com/1uDcc4ONX0
— Narendra Modi (@narendramodi) June 2, 2024

