फिल्मी चक्कर

Neha Singh Rathore ने मनोज तिवारी पर तंज कसा

Neha Singh Rathore ने भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह से पहले भोजपुरी फिल्म अभिनेता और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी का भी गाना शेयर कर उनपर तंज कस चुकी हैं. नेहा सिंह ने भोजपुरी फिल्म का एक गाना शेयर कर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी पर तंज कसा था.

Neha Singh Rathore ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर मनोज तिवारी का गाना शेयर करते हुए लिखा था कि माननीय आप तो ये गाते हैं . उनका यह ट्वीट अब सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. कई लोग इसपर बीजेपी और मनोज तिवारी को कठघरे में खड़ा कर रहे हैं.

Neha Singh Rathore ने अपने X (पूर्व में ट्विटर) पर मनोज तिवारी का गाना “कब देबू..? कहां देबू..? को पोस्ट करते हुए लिखा कि आप तो ये गाते हैं माननीय मनोज तिवारी जी. क्या ये गीत आप अपने परिवार के साथ सुन सकते हैं? जेपी नड्डा क्या आपने इनके गीत सुने हैं? @narendramodi क्या ऐसे गीत गाने वाले भी आपके परिवार में शामिल हैं?

मैं खुद पूर्वांचल की बेटी हूं और कहना चाहती हूं कि पूर्वांचल की महिलाएं इनके गीतों की वजह से घर से बाहर नहीं निकलती थीं. लड़कियों का स्कूल आना-जाना दूभर हो गया था, क्योंकि इनके ऐसे गीत पान की दुकानों पर बजते थे. आज ये खुद को आपका परिवार बताते हैं. आप ऐसे लोगों को अपने परिवार से कब बेदखल कर रहे हैं? या तो बेटी बचा लीजिए, या इनको अपने परिवार में शामिल किए रहिए. दोनों काम एक साथ नहीं हो सकता. महिलाओं का अपमान और सम्मान एक साथ नहीं हो सकता.”

वे इसके बाद ताबड़तोड़ उनके कई गानें सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. बेबी बीयर पीके नाचे लगली छम्मक-छम्मक छम… शेयर कर नेहा सिंह ने मनोज तिवारी पर तंज कसते हुए लिखा कि भाजपा सांसद मनोज तिवारी जी आप तो भगवा रामनामी ओढ़कर माला फेरते हुए लड़कियों को माल और पटाखा बोल रहे हैं. इसके बाद नेहा सिंह ने भोजपुरी गाना -कंहवा लुकवा के जइबू चोली के ई रसगुल्ला? का वीडियो शेयर कर मनोज तिवारी पर तंज कसते हुए लिखती हैं कि नारी-शक्ति के वर्तमान रक्षक और घाघरा-चोली के भूतपूर्व जासूस भाजपा के सांसद मनोज तिवारी जी के गीतों से आप सभी का परिचित होना ज़रूरी है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 2 =