वैश्विक

प्रियंका गांधी ने बेटी के जन्मदिन पर शेयर किया थ्रोबैक वीडियो

अपनी बेटी के जन्मदिन पर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और गांधी परिवार की सदस्य प्रियंका गांधी ने एक पुराना वीडियो शेयर किया है। उन्होंने वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है, “इतनी जल्दी क्यों बड़े हो जाते हैं बच्चे?” वीडियो शायद उनकी बेटी के जन्म के समय का है। वीडियो में वे अपनी बेटी और बेटे को दुलारते हुए दिख रही हैं।

उनकी बेटी मिराया वाड्रा गुरुवार को 19 साल की  हो गई हैं। इस मौके पर वे बेटी के जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर की हैं। वीडियो में उनके बेटे रेहान वाड्रा भी दिख रहे हैं। हालांकि दोनों बच्चे अब बड़े हो गए हैं, लेकिन वीडियो में उनका बालपन को देखना काफी अच्छा लग रहा है।

बहन के जन्मदिन पर रेहान ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल में फोटो शेयर की है। उन्होंने फोटो के साथ लिखा है कि “हैप्पी बर्थडे मिनी! हमेशा समुद्र की तरह आजाद रहो, मेरा सारा प्यार हमेशा।”

कांग्रेस नेता के वीडियो को काफी लोग पसंद कर रहे हैं और उसे लाइक करके उस पर बधाई के कमेंट लिख रहे हैं। कई लोगों ने बच्चों को प्यार भरा संदेश लिखा है। रेहान और मिराया गांधी परिवार में फिलहाल राजनीति से बाहर हैं। उनकी मां प्रियंका गांधी, मामा राहुल गांधी और दादी सोनिया गांधी सक्रिय राजनीति में वर्षों से हैं। इनके पिता राबर्ट वाड्रा भी फिलहाल राजनीति से दूर हैं।

राबर्ट वाड्रा ने बेटी को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा,”मेरी प्यारी बेटी मिराया को जन्मदिन की बधाई! 19 आज … “किशोरावस्था” का आज अंतिम दिन! मुझे आप पर और आपकी उपलब्धियों पर बहुत गर्व है। यह एक बड़ा साल है..यूनी हमसे दूर हो, आप हमें बहुत याद आते हो। मैं तुम्हारे लिए यहां हमेशा हूं। धन्य रहना। तुम्हें बहुत प्यार करता हूं।”

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 + 19 =