Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

बागोवाली पुलिस चौकी के पास हुई मुठभेड़ में 25 का ईनामी दबौचा

मुजफ्फरनगर। शहर के नई मंडी थाना क्षेत्र में बीती रात बागोवाली पुलिस चौकी के पास हुई मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से २५ हजार का इनामी बदमाश घायल हो गया। मुठभेड़ की सूचना पाकर पुलिस अधिकारी फोर्स के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे।

जानकारी के अनुसार बीती रात थाना नई मंडी क्षेत्र में बागोवाली पुलिस चौकी के पास जब पुलिस ने एक बाइक पर सवार होकर जा रहे बदमाशों को रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरु कर दी।

पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ फायरिंग करते हुए बदमाशों का पीछा किया। पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया, जबकि उसका दूसरा साथी फरार होने में कामयाब हो गया।

घायल बदमाश की पहचान थाना सिविल लाइन क्षेत्र के मोहल्ला ब्रह्मपुरी निवासी नरेंद्र पुत्र ज्ञानेंद्र के रूप में हुई। पुलिस ने घायल बदमाश के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस तथा एक बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस के अनुसार घायल बदमाश कई गंभीर मामलों में वांछित था तथा उस पर २५ हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21049 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 − 4 =