खेल जगत

Pro Kabaddi League Season 8: स्टीलर्स और बुल्स को मिली जीत

Pro Kabaddi League Season 8  115वें मुकाबले में यूपी योद्धा (UP Yoddha) को गुजरात जायंट्स (Gujarat Giants) ने 38-31 से हरा दिया. परदीप नरवाल (Pardeep Narwal) ने लगातार तीसरे मुकाबले में अपना सुपर 10 पूरा किया लेकिन अपनी टीम को हार से नहीं बचा सके. परवेश भैंसवाल (Parvesh Bhaiswal) और गिरिश मारुती एर्नाक (Girish Maruti Ernak) ने शानदार प्रदर्शन किया 

अपनी डिफेंस के आगे योद्धाओं को चलने नहीं दिया. हालांकि दूसरे हाफ में सुपर रेड की बदौलत परदीप नरवाल ने वापसी कराने की कोशिश की लेकिन गुजरात की टीम ने एकजुट होकर योद्धाओं के इरादे पर पानी फेर दिया. इसके मुकाबले में आशु सिंह ने हाई-5 पूरा किया, तो सुमित सांगवान ने चार टैकल किए. इस मुकाबले में सुपर रेड के साथ परदीप ने 1300 रेड प्वाइंट्स के आंकड़े को भी छू लिया.

इससे पहले खेले गए 114वें मुकाबले में बेंगलुरु बुल्स (Bengaluru Bulls) ने 45-37 से जयपुर पिंक पैंथर्स (Jaipur Pink Panthers) को हरा दिया. इस मुकाबले में अर्जुन देशवाल (Arjun Deshwal) ने सबसे अधिक 16 रेड प्वाइंट्स हासिल किए, तो बुल्स की ओर से भरत ने 15 अंक बटोरे. पवन सहरावत (Pawan Sehrawat) ने इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया

10 टच प्वाइंट्स के साथ सुपर 10 पूरा किया. बुल्स की डिफेंस के दोनों दिग्गज डिफेंडर अमन और सौरभ नांदल (Saurabh Nandal) पूरी तरह से असफल रहे, हालांकि जयदीप ने शानदार प्रदर्शन किया और 4 टैकल प्वाइंट्स हासिल किए. इस जीत के साथ बुल्स अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई है और एक और जीत उन्हें प्लेऑफ्स में जगह दिला देगी.

ज रात के पहले मुकाबले में हरियाणा स्टीलर्स (Haryana Steelers) ने यू मुंबा (U Mumba) को 37-26 से हरा दिया. इस मुकाबले में विकास खंडोला (Vikash Khandola) ने शानदार प्रदर्शन किया और 14 टैकल प्वाइंट्स हासिल किए. आशीष ने 13 अंक के साथ अपना सुपर 10 पूरा किया. यू मुंबा की ओर से अभिषेक सिंह ने एक टैकल प्वाइंट्स के साथ 10 अंक बटोरे, तो वी अजीत कुमार ने 7 अंक हासिल किए. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen + 15 =