Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

पालिका की दुकानो के किरायेदारो की समस्या: व्यापारियो ने जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के बैनर तले एकत्रित व्यापारियो ने जिलाधिकारी के नाम सौपे गए ज्ञापन मे पालिका की दुकानो के किरायेदारो की समस्याओ से अवगत कराया।

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के संरक्षक व्यापारी नेता कृष्ण गोपाल मित्तल के नेतृत्व मे गोल मार्किट स्थित तुलसी पार्क पहुंचे व्यापारियो ने सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिह व सीओ सिटी कुलदीप कुमार को जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. को सम्बोधित ज्ञापन मे अवगत काया कि नगर पालिका मार्किट एसोसिएशन जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा प्रस्तुत प्रार्थना पत्र दिनांकित 28 सितम्बर 2019 के सम्बन्ध मे अवगत कराना है कि प्रार्थीगण उक्त के सम्बन्ध मे नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर में जाकर मिले

https://twitter.com/mzn_news/status/1341300016535760902?s=20

 अपनी उक्त किरायेदारी सम्बन्धी समस्या के निस्तारण हेतु उक्त आदेशो का अनुपालन करने हेतु अनुरोध किया, परन्तु नगर पालिका प्रशासन द्वारा उक्त मामले मे डी.जी.सी. सिविल का विधिक मत लेना शेष है।

अतः नगरपालिका के दुकानदारो के हित मे इस सम्बन्ध मे उचित कार्यवाही की जाए ताकि नगरपालिका के दुकानदारो की समस्या का समाधान हो सके। ज्ञापन सौपने वालो में व्यापारी नेता कृष्णगोपाल मित्तल, राकेश त्यागी, भूरा कुरैशी,तरूण मित्तल,मनोज वर्मा आदि मौजूद रहे।

मुजफ्फरनगर शहर – सिटी न्यूज

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − 18 =