समाचार (Muzaffarnagar News)
थाना समाधान दिवस में एडीजी व पुलिस अधीक्षक नगर ने सुनी समस्याएं
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन, मेरठ राजीव सभरवाल महोदय द्वारा थाना खतौली में थाना समाधान दिवस के दौरान जनता की जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण को मौके पर जाकर शिकायतों का शत प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। महोदय द्वारा समस्त अधिकारीध्कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें तथा महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए। इसके अतिरिक्त थाना समाधान दिवस में उपस्थित सभी अधिकारी/कर्मचारीगण व शिकायतकर्ताओं को साइबर अपराध एवं साइबर ठगी के सम्बन्ध में भी जागरूक किया तथा साइबर अपराध से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, क्षेत्राधिकारी खतौली डॉ० रविशंकर महोदय, थाना प्रभारी खतौली सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे। जनसमस्याओं को सुनने के पश्चात अपर पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा थाना खतौली का औचक निरीक्षण किया गया। महिला हेल्प डेस्क, थाना कार्यालय, मालखाना, संतरी पहरा, कम्प्यूटर कक्ष, विवेचना कक्ष, साइबर हेल्प डेस्क आदि का निरीक्षण करते हुए थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों के रखरखाव की स्थिति देखी गई। महोदय द्वारा त्यौहार रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, टॉप-१० अपराधियों की सूची का अवलोकन कर अपराधियों पर और अधिक प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके उपरान्त थाने पर मौजूद पुलिसकर्मियों से वार्ता की गयी तथा उनकी समस्याओं को जानकर तत्काल निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया साथ ही पुलिसकर्मियों को जनता के प्रति अच्छा व्यवहार रखने एवं लम्बित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण हेतु थाना प्रभारी खतौली को निर्देशित किया गया।
आबकारी विभाग ने चलाया अभियान
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)आबकारी आयुक्त के आदेशों एवम जिला अधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के निर्देशों के क्रम में शाम को आबकारी निरीक्षकों द्वारा गंगा स्नान पर्व को देखते हुए अवैध मदिरा के निर्माण एवम बिक्री के रोकथाम के उद्देश्य से शुक्रताल के आस-पास के संदिग्ध स्थलों/जंगलों में दबिश की कार्यवाही की गयी। आबकारी आयुक्त के आदेशों एवम जिला अधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशों के क्रम में गत शाम को आबकारी निरीक्षकों द्वारा गंगा स्नान पर्व को देखते हुए अवैध मदिरा के निर्माण एवम बिक्री के रोकथाम के उद्देश्य से शुक्रताल के आस-पास के संदिग्ध स्थलों/जंगलों में दबिश की कार्यवाही की गयी। गंगा स्नान मेला के दृष्टिकोण से आम- जनमानस को अवैध मदिरा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आबकारी विभाग द्वारा शुक्रताल एवम आस-पास के क्षेत्र में पोस्टर/पम्पलेट चिपकाये गए। टीम द्वारा अवैध मदिरा आवागमन को रोकने के उद्देश्य से जनपद में स्थित दिल्ली-देहरादून हाइवे पर वाहनों की सघनता से तलाशी ली गयी, किसी भी वाहन से अवैध मदिरा की बरामदगी नही की जा सकी। आबकारी आयुक्त महोदय द्वारा दिए गए आदेश के क्रम में रात्रि में टीम द्वारा अवैध मदिरापान/अन्य राज्यों की मदिरा/राजस्व क्षति को रोकने के उद्देश्य से फार्म हाउसों/विवाह मंडपों का निरीक्षण किया गया, कहीं भी अवैध मदिरापान आदि की प्राप्ति नहीं हुई। संबंधित संचालनकर्ताओं को विभाग के नियमों से अवगत कराया गया, उन्हें (एफ एल ११) लेने के बारे में विस्तृत रूप से समझाया गया, किसी प्रकार की दिक्कत न आये इस उद्देश्य से आबकारी निरीक्षकों का दूरभाष नम्बर उपलब्ध कराया गया।
अक्षर ब्रह्म योग पाठ हुआ आयोजित
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) परम पूज्य गुरुदेव महामण्डलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज द्वारा संचालित जीओ गीता श्री कृष्ण कृपा परिवार मुजफ्फर नगर के महा मंत्री श्री अतुल कुमार गर्ग ने बताया कि महाराज श्री की आज्ञानुसार एवं श्री-श्री कृपा बिहारी जी कि कृपा से कार्तिक मास व गीता जयंती के शुभ अवसर पर प्रतिदिन गीता जी की शोभा यात्रा व गीता जी के एक अध्याय का पाठ की श्रृखला में सायं ६ः३० बजे भव्य शोभा यात्रा के पश्चात प्रमोद सिंघल के सौजन्य से नई मंडी मुजफ्फर नगर में विधिवत पूजन के पश्चात गणेश वन्दना, ओम नमो भगवते वाशु देवाय के जाप के पश्चात गीता जी का अष्टम अध्याय अक्षर ब्रह्म योग का भाव पूर्वक पाठ हुआ तथा बताया गया कि आठवें अध्याय में परमात्मा का सतत स्मरण ही कर्म बन्धन से मुक्ति और उसके साथ मोक्ष प्राप्ति का आधार परमात्मा की प्राप्ति दुर्लभ नही सुलभ क्योंकि समय अपनी गति से चल रहा था चल रहा है चलता रहेगा और भजनो की श्रंखला में राधा रानी कृपा कीजिए,श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी हे नाथ नारायण वासुदेवा, मुझे इक सहारा हैं, मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है मै आया तेरे द्वार, रे मन करले गीता पाठ यही तेरे काम आयेगा आदि भावो को सुनकर भाव विभोर हो गए कार्यक्रम को सफल बनाने में अतुल कुमार गर्ग, शैलेन्द्र किंगर,रामबीर सिंह, सुभाष गर्ग , अजय गर्ग, सुभाष गोयल, प्रमोद सिंघल,सुधीर बंसल, प्रखर बंसल, निशा बंसल, अंशिका, अजय मित्तल,ममता मित्तल,संजय अरोरा, मीनाक्षी गर्ग , अमोल अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, अलोक अग्रवाल, नेहा अरेखा सिंघल, वरुण सिंघल,मीरा आदि का पूर्ण सहयोग रहा !
जीडी गोयनका में गुरु नानकदेव जी की जयंती धूमधाम से मनाई
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जी.डी गोयनका पब्लिक स्कूल, मुजफ्फरनगर में गुरु नानकदेव जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने गुरुनानक के जीवन से संबंधित गीत व प्रेरक-प्रसंग प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का शुभारंभ गुरु नानकदेव जी के चित्र के समक्ष पुष्पार्चन करके किया। विद्यार्थियों ने गुरु बानी व् शबद का सुन्दर वाचन किया, नृत्य प्रस्तुत किया, तथा प्राथमिक स्तर की अध्यापिका पायल अरोरा ने विद्यार्थियों को गुरुनानक जयंती मानाने का उद्देश्य समझाया, साथ ही उन्होंने गुरुद्वारे में लंगर खिलाने का महत्त्व भी बताया। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती भारती तिवारी जी ने बताया कि गुरुनानक वास्तव में एक सच्चे गुरु थे। उन्होंने समाज को एक नई दिशा प्रदान करने के लिए ही सिख संप्रदाय की स्थापना की। हमें उनके द्वारा दी गयी शिक्षा का अनुसरण करना चाहिए। गुरु नानकदेव जी ने सभी को अपने अंदर की बुराइयों को समाप्त कर जीवन को प्रकाशित करने का रास्ता दिखाया इसीलिए नानक जयंती को प्रकाश पर्व के रूप में भी मनाया जाता है।
पैदल भ्रमण किया
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जनपद में कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने तथा यातायात व्यवस्था सुचारु रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन महोदय के निर्देशन में समस्त क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने सर्किल व थाना क्षेत्रों के बाजारों, मुख्य चौराहों/मार्गों, भीड़-भाड़ एवं संवेदनशील स्थानों आदि पर पैदल गश्त करते हुए स्थानीय लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया तथा आमजन से वार्ता कर उनकी समस्यों के बारे में जानकारी की गयी तथा सुरक्षा संबंधी सुझावों का आदान प्रदान किया गया तथा अन्यावश्यक रूप से खड़ेध्घूम रहे व्यक्तियों से पूछताछ करते हुए चेकिंग की गयी। साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को भ्रमणशील रहकर लगातार पैट्रोलिंग करते रहने तथा सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने हेतु निर्देशित किया गया। जनपदीय पुलिस द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रों में स्थित निर्धारित स्थानों, हाइवे, अंतरजनपदीयध्अन्तर्राज्यीय बॉर्डर पर बैरियर लगाकर संदिग्ध व्यक्तिध्वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है तथा यातायात नियमों का पालन न करने वालों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।
कीर्तन का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)गुरू नानक देव जी महाराज के प्रकाश पर्व के उपलक्ष मे श्री गुरू सिंह सभा गांधी कालोनी की और से गांधी कालोनी स्थित गुरूद्वारे से विशाल नगर कीर्तन निकाला गया।
जो गांधी कालोनी गुरूद्वारा से प्रारम्भ होकर गांधी कालोनी गांधी कालोनी, लिंक रोड, भोपा रोड, अंसारी रोड, नावल्टी चौक, रूडकी रोड, से होता हुआ देर शाम रोडवेज बस स्टैण्ड के समीप स्थित गुरूद्वारे पर पहुंच कर सम्पन्न हुई। नगर कीर्तन मे शहर के मशहूर बैंड, पंजाब से आए बैग पाइपर बैड व गुरू गोबिन्द सिंह पब्लिक स्कूल का दशमेश बैंड नगर कीर्तन की शोभा यात्रा बढा रहे थे। इसके अलावा पंजाब से आई सुन्दर झांकिया व पंजाब से आया गतका पार्टी ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर सभी का मन मोह लिया। नगर कीर्तन का जगह जगह विभिन्न व्यापार मण्डलो तथा राजनेताओं ने स्वागत किया। नगर कीर्तन के शुभारम्भ अवसर पर सीओ सिटी रामाशीष यादव व सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप मौजूद रहे। श्री गुरू सिंह सभा के प्रधान स.हरजीत सिह गुराया व सैक्रेटरी स.धनप्रीत सिंह चन्नी बेदी ने आए हुए अधिकारियों को पगडी पहना कर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। नगर कीर्तन मे आसपास के गांवो से भी सैकडो श्रृद्धालु शामिल हुए। नगर कीर्तन मे गुरू ग्रंथ साहिब जी की सवारी पालकी मे विराजमान थी। जिसकी अगवानी पांच प्यारे कर रहे थे। पांच प्यारो के आगे संगत झाडू व पानी का छिडकाव करते हुए वाहेगुरू के जयकारों के साथ आगे बढते हुए दिखायी दिए। नगर कीर्तन मे गांधी कालोनी की प्रभातफेरी नुमाईश कैम्प व घास मंडी की प्रभात फेरियां कीर्तन करते हुए चल रही थी। रूडकी रोड से शिव मूर्ति झांसी की रानी रोडवेज गुरूद्वारा लाईटो की सजावट से जगमगा रहा था।
खतौली में प्रभात फेरी निकाली
खतौली।मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा, जानसठ रोड़, खतौली के सानिध्य में गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव के उपलक्ष में नगर में निकाली जा रही…सिख समाज द्वारा प्रभात फेरी का पांचवा दिन प्रभात फेरी गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा रेलवे क्रॉसिंग से शुरू होकर शिवपुरी, दुर्गापुरी, अशोका मार्केट, घंटाघर होते हुए होली चौक पहुंची। तद्पश्चात गुरुद्वारा श्री राम मूर्ति पहुंची…राजकुमार ग्रोवर परिवार द्वारा प्रभातफेरी का स्वागत किया व प्रसाद वितरण किया। उसके उपरांत प्रभात फेरी जी. टी. रोड जानसठ रोड होते हुए रेलवे क्रॉसिंग से गुरुद्वारा सिंह गुरु सभा तहसील रोड पर पहुंचे…जहां पर देवेन्द्र बागड़ी व बिजेन्दर बागड़ी परिवार द्वारा प्रभात फेरी की सेवा की गई व चाय वितरण किया…प्रभात फेरी को विश्राम दिया गया। प्रभात फेरी के रूट पर विशेष सफाई व्यवस्था के लिए नगर पालिका सफाई व खाद्य निरीक्षक नेपाल सिंह और उनकी टीम को सम्मानित किया गया…
सड़क हादसे में मौत
बुढाना।मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) सडक हादसे मे कार सवार एक युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनो मे कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार बीती देर रात बुढाना मे बडौत मार्ग पर एक कार गोवंशीय पशु से टकरा गई। इस हादसे मे कार चालक की मौत हो गई। सूत्रो के अनुसार शुक्रवार देर रात के समय समीर नामक युवक अपनी कार द्वारा अपने चचेरे भाई के साथ मुजफ्फरनगर से अपने गांव नई मन्डी क्षेत्र के गांव बिलासपुर जा रहा था। कि बुढाना बडौत मार्ग पर बायवाला के समीप उनकी कार गोवंश से टकरा गई। कार पलटने से कार चालक समीर के सिर मे चोट लगने से उसकी मौत हो गई। जबकि चचेरा भाई घायल हो गया। किसी अन्य वाहन चालक ने इस हादसे की सूचना पुलिस को दी। सडक हादसे मे युवक की मौत की खबर पर कुछ ही देर मे मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनो को इसकी जानकारी दी। युवक की मौत की खबर से परिवारजनो मे कोहराम मच गया। परिजन तथा पडौसी रात मे ही घटना स्थल पर पहुंच गए। परिजनो के कहने पर पुलिस ने बिन ा किसी कार्यवाही के शव परिजनो को सौंप दिया।
शुकदेव नगरी बनी तंबुओं की नगरी
मोरना/मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) तीर्थ नगरी शुकतीर्थ में आयोजित प्रसिद्ध कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है। दूर दराज क्षेत्रो से अनेक श्रद्धालु मेले में पहुंच गए हैं और ठहरने के लिए तंबुओं के अस्थायी डेरे बना लिए हैं।
जिससे शुकदेव नगरी तंबुओं के नगर में तबदील हो गई है। श्रद्धालु विभिन्न मंदिरों में पूजा अर्चना प्रसाद चढ़ाकर मनौती मांग रहे हैं, वही मेले के बाजारों में सामान खरीदने वाले श्रद्धालुओं की भी भीड़ लगी हुई है।
जिला पंचायत द्वारा आयोजित मेले में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ गया है। मुजफ्फरनगर के अलावा आस पास के जिले के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भैंसा-बुग्गी व ट्रैक्टर-ट्राली से नगरी में पहुंच गए और गंगा के किनारे रेत में ठहरने के लिए तंबुओं के अस्थायी डेरे बनाकर रह रहे हैं जिससे शुकदेव नगरी तंबुओं के नगर में तबदील हो गई है। गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के चलते पुलिस बल तैनात की गई है। महिला घाट पर महिला पुलिस बल लगाया गया हैं। कारगिल शहीद स्मारक व शिक्षा ऋषि की समाधि पर भी श्रद्धालुओं ने पुष्प अर्पित कर नमन किया। वही, शुकदेव पीठ में प्राचीन अक्षय वट वृक्ष की परिक्रमा कर धागा बाधनें वाले श्रद्धालुओं की भी दिन भर भीड़ लगी रही। मेले में आए श्रद्धालु अपने अपने डेरों में अनेक प्रकार के व्यंजन बना रहे है।
प्राचीन दंड़ी आश्रम, श्री महेश्वर आश्रम, मानव निर्माण योग आश्रम, महाशक्ति सिद्ध पीठ, रविदास आश्रम, सत साहेब आश्रम, खिचड़ी वाले बाबा का आश्रम, आदि मे सत्संग प्रवचन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
तीर्थ नगरी शुकतीर्थ स्थित महर्षि दयानंद धाम में सार्वदेशिक आर्य युवक परिषद के तत्वावधान में ११ दिवसीय चतुर्वेद महापारायण महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा। जिसमें शनिवार को युवाओं ने रस्सी व लकड़ी के मलखंब पर आसनों का प्रदर्शन किया। जिन्हें देखकर नगरी के साधु-संत दंग रह गए।
मुख्य प्रशिक्षक आचार्य हरपाल शास्त्री के निर्देशन में गांव फिरोजपुर की प्रीति आर्या ने लकड़ी के मलखंब पर ताड़ आसन, नटराजन, वक्रासन, हस्त पादंग आसन किए। जिन्हें देखकर नगरी के साधु-संत दंग रह गए। इसके अलावा रवि, सुमित, कपिल, राज कुमार, पवन ने रस्सी के मलखंब पर पूर्ण बजरंग आसन, पूर्ण चक्रासन, सम्प्रसारण एव सव आसन, चक्रासन, ताड़ आसन, गरुड़ आसनों का प्रदर्शन दिया।
मुख्य अतिथि स्वामी सूर्यवेश जी महाराज ने कहा कि ने कहा कि युवाओं को शरीर को स्वस्थ रखने के लिए खेलकूद जरूरी है। छात्र-छात्राओं को पढ़ाई लिखाई के साथ साथ खेलकूद में भी बढ़ चढ़कर भाग लेना है। आर्य युवक परिषद के प्रदेश अध्यक्ष स्वामी रामानंद वेश महाराज ने कहा कि लड़कियां प्रत्येक क्षेत्र में लड़कों की बराबरी कर रही है। राष्ट्रीय सैनिक संस्था से जुडेघ् स्वामी भजनानंद महाराज ने कहा कि युवाओं को खेलकूद कार्यक्रम से जोड़ने के लिए गांव गांव में खेलकूद प्रतियोगिता होनी चाहिए।
मेले में बच्चों के मुण्डन कराने की परम्परा बहुत पुरानी हैं परिवार वाले बच्चे जन्म के समय ही घोषणा कर देते है कि वे अपने बच्चे का मुण्डन संस्कार गंगा किनारे मेले में ही कराएगें और वे अपने सगे सम्बन्धी व रिश्तेदारों की मौजूदगी में बच्चे का मुण्डन संस्कार कराकर दान पुण्य भी करते है। शनिवार को गंगा घाट पर अनेक श्रद्धालुओं ने अपने बच्चों के मुण्डन संस्कार कराया।
सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सीओ देवव्रत वाजपेई के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक राजीव शर्मा व मेला कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ श्रद्धालुओं के वाहनों व तंबुओं की तलाशी ली गई जिनमें कई भैंसा-बुग्गी व डेरों से शराब भी बरामद हुई।
जिले के चार अस्पतालों मे कैशलेस सुविधा देगा एसबीआईः धींगरा
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)जानसठ रोड स्थित स्टेट बैंक के रीजनल कार्यालय पर एसबीआई स्टाफ एसोसिएशन की बैठक को सम्बोधित करते हुए मेरठ परिक्षेत्र के आरएम राजेन्द्र ढींगरा ने कहा कि पहली बार मेरठ रीजन देश मे दूसरे स्थान पर है। उन्होने कर्मचारियों को टिप्स देते हुए कहा कि कर्मचारी बैंक की इमेज बनाए क्योंकि बैंक की कैपिटल हयूमन कैपिसीटी मानी जाती है। उन्होने घोषणा की कि मुजफ्फरनगर के चार बडे अस्पतालो मे एसबीआई कैशलैस सुविधा उपलब्ध कराने जा रहा है। इस अवसर पर बोलते हुए दिल्ली से आए कामरेड मनमोहन कपूर ने कहा कि बैंको मे धोखाधडी के मामले ज्यादा बढ रहे हैं। उन्होने नए कर्मचारियो से कहा कि वे बैंक के नए नियमो का ठीक से अध्ययन कर अपना कार्य सम्पादित करें। दिल्ली से ही आए कामरेड पंकज कौशिक ने कहा कि कर्मचारी प्रतिदिन डे बुक को बाउचर के साथ चैक अवश्य करें। उन्होने यूनियन के 100 सालाना इतिहास का भी उल्लेख किया। कार्यक्रम मे संजय शर्मा एवं अनंगपाल सिंह डेलीगेट ने भी अपने अपने विचार प्रकट किए। कार्यक्रम का संचालन सचिन चौधरी ने किया। एसबीआई के इस कार्यक्रम मे राहुल भारद्वाज, अनुज गुप्ता, नेहा कश्यप, जितेन्द्र बालियान, अतुल गुप्ता, अनंगपाल सिंह, कपिलदेव, विपिन, सुभाष, प्रणव सौरभ विकल, अनिल, रविन्द्र, विपिन वर्मा आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा।
हस्तशिल्प प्रदर्शन कार्यक्रम हुआ आयोजित
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) एस० डी० कॉलेज ऑफ कॉमर्स, मुजफ्फरनगर के प्रांगण में इंस्ट्टीयूट इनोवेशन काउंसिल द्वारा हस्तशिल्प प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम हस्तशिल्प क्षेत्र के विभिन्न कार्यो के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए हस्तशिल्प सेवा केन्द्र, कपडा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित किया गया हैं। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि श्री योगेश पाठ्क (सीटीओ) हस्तशिल्प सेवा केन्द्र सहारनपुर, श्री अरविन्द यादव (एलडीसी) हस्तशिल्प सेवा केन्द्र सहारनपुर महाविद्यालय प्राचार्य डा० सचिन गोयल एवं आईआईसी अध्यक्ष डा० नवनीत वर्मा, द्वारा किया गया। कार्यक्रम में श्री फैय्याज अहमद शिल्प गुरू द्वारा विद्यार्थियों को लकडी पर नक्काशी का व्यवहारिक ज्ञान दिया गया व उनसे भी नक्काशी का काम कराया गया, स्टेट अवार्डी श्रीमति अर्चना व श्रीमति सलमा सोनी द्वारा छात्राओं को विभिन्न प्रकार की एमब्रोईड सिखाई गयी व स्टेट अवार्डी श्री मौहम्मद नसीर व श्री महमूद द्वारा विद्यार्थियों को विभिन्न हस्तशिल्प विद्याओं से अवगत अवगत कराते हुए व्यवहारिक ज्ञान प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि श्री योगेश पाठ्क (सीटीओ) हस्तशिल्प सेवा केन्द्र सहारनपुर द्वारा विद्यार्थियों का भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहें विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रमों की जानकारी दी व उनको स्वावलम्बी बनने के लिए प्ररित किया । प्राचार्य डा० सचिन गोयल ने इस अवसर पर छात्र ध् छात्राओं का आहवान किया कि वे इस तरह के कार्यक्रम में बढचढकर हिस्सा ले जिससे उनका सर्वागींण विकास हो सके और स्वावलंबी बनकर अपना भविष्य उज्जवल कर सकें । अंत में इंस्ट्टीयूट इनोवेशन काउंसिल के अध्यक्ष डा० नवनीत वर्मा ने अतिथियों, शिक्षकों व सभी उपस्थित छात्रध्छात्राओं का धन्यवाद ज्ञापित किया एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में डा० मानसी अरोरा, डा० मोनिका रूहेला, गगनप्रीत कौर, डा० अतुल वर्मा, डा० नवेद अख्तर, मोनिका पंवार, प्रियंका जैन, वीरेन्द्र कुमार, अंजु कुमारी व रजत धारीवाल आदि उपस्थित शिक्षकों का योगदान रहा।
धूमधाम से दून वैली प्रागंण में मनाया गुरूपर्व
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) गुरु नानक देव जयंती धूमधाम से मनाई गई।जिसमें स्पेशल असेंबली कक्षा ४ के विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की। कार्यक्रम का शुभारंभ गुरु नानक देव जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण अर्पण कर किया गया तदोपरांत ओमकार मंत्र का उच्चारण किया गया। बच्चों ने अंग्रेजी और हिंदी में गुरु नानक देव जी के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। बच्चों ने गीत गाए और बहुत ही सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया। स्कूल ब्रांच हेड श्रीमति पारुल अग्रवाल ने बच्चों को गुरु नानक जयंती की शुभकामनाएं दी और बताया कि कार्तिक मास में पूर्णिमा के दिन गुरु नानक देव जी का जन्म दिवस प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है । जिस प्रकार हम दीपावली मनाते हैं, इस तरह सिख समुदाय के लोग प्रकाश पर्व मनाते हैं ।सभी गुरुद्वारों में विशेष सजावट होती है, गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ होता है ,प्रभात फेरिया निकली जाती हैं और जिस मार्ग से उनकी प्रभात फेरी निकलती है उस मार्ग को पानी डालकर स्वच्छ किया जाता है , फूलों की वर्षा की जाती हैं।इस प्रकार सभी त्योहार हमें प्रेम और सद्भावना के साथ रहना सिखाते हैं ।
इस अवसर पर सभी अध्यापिकाओं का सहयोग सहनीय रहा।
बिना अनुमति फार्म हाउसों व विवाह मंडपों मेंपरोसी गई शराब तो होगी कार्यवाहीः आबकारी अधिकारी
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) आबकारी आयुक्त के दिए गए आदेशों एवं जिला अधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक अनिल कुमार व आबकारी निरीक्षक प्रभात तिवारी व आबकारी निरीक्षक विन्द्रेश कुमार व उनकी टीम ने शादी-विवाह के सीजन को दृष्टिगत रखते हुए जनपद में स्थित कुछ फार्म हाऊस/विवाह मण्डपों में चेकिंग अभियान चलाया तथा निरीक्षण किया कि कहीं उनके द्वारा किसी प्रकार की मदिरा, बिना अनुमति तो नहीं परोसी जा रही। इस संबंध में फार्म हाउसों/विवाह मंडपों के संचालनकर्ताओं को आबकारी विभाग के नियमों से अवगत कराया गया, जो निम्न है।विभिन्न प्रकार के समारोहों, यथा शादी-विवाह एवं पार्टी आदि के आयोजन स्थल क्लब, सोसाईटी क्लब रिजार्ट, फार्म हाउस, मैरिज हॉल, कम्यूनिटी सेन्टर, होटल व रेस्टोरेस्ट पर मदिरा उपभोग (परोराने) करने पर ओकेजनल बार अनुज्ञापन (एफ०एल०-११) प्राप्त करना अनिवार्य है। उत्तर प्रदेश आबकारी (बार लाइसेंसों की स्वीकृति) नियमावली २०२० यथासंशोधित के बिन्दु संख्या-(तीन) में समारोह हेतु ओकेजनल बार लाइसेंस (एफ०एल०-११) निर्गत किये जाने का प्राविधान है। आकेजनल बार अनुज्ञापन पर लॉग इन कर निर्धारित सूचनाओं की प्रविष्टी कर एवं निर्धारित अनुज्ञापन शुल्क जमा करके प्राप्त किया जा सकता है। संयुक्त प्रान्त आबकारी अधिनियम, १९१० की धारा में प्राविधानित है कि जो कोई व्यक्ति इस अधिनियम में बनाये गये किसी नियम या किये गये किसी आदेश का उल्लंघन करके अवैध रूप से आयातित किसी मात्रा में मादक वस्तु का परिवहन करेगा या अपने कब्जे में रखेगा, उसे ऐसे कारावास से, जो छः माह से कम नही होगा और जो पाँच वर्ष तक हो सकता है, और जुर्माना से जो धारा-३० के अधीन उत्पाद शुल्क या प्रतिफल शुल्क की धनराशि जो यदि किसी मादक वस्तु के सम्बन्ध में इस अधिनियम और तदधीन बनाये गये नियमों और दिये गये आदेशों के अनुसार या तदधिन प्राप्त लाइसेंस, परमिट या पास के अनुसार कार्यवाही की गयी होती तो उदग्रहणीय होती, के दस गुने या पाँच हजार रूपये, जो भी अधिक हो, से कम नही होगा, दण्डित किया जायेगा।
कैंप कार्यालय पर बैठक आयोजित
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) वरिष्ठ व्यापारी व भाजपा नेता कृष्ण गोपाल मित्तल,जिला उपभोक्ता संरक्षण परिषद के सदस्य राकेश त्यागी एवं तरुण मित्तल द्वारा कैंप कार्यालय कुंदनपुरा पर बैठक करते हुए कहा कि विद्युत विभाग द्वारा एक मुश्त समाधान योजना (ओ टी एस) ३१ दिसंबर तक चलाई जा रही है जिसके अंतर्गत किसी भी कारण वंश या त्रुटि वश रुके हुए बिजली बिल को ष्जल्दी आए ज्यादा छूट पाएष् के आधार पर उनका निस्तारण विभाग द्वारा किया जा रहा है ऐसे समस्त उपभोक्ता जिनका बिजली बिल किसी कारणवश रुका है वह इस योजना का लाभ तुरंत ले सकते हैं अभी पूर्व में हमारे द्वारा विभाग से मांग की गई थी उपभोक्ताओं के पेंडिंग बिजली बिल समाधान के लिए कैंप का आयोजन किया जाए जिससे विभाग व उपभोक्ता दोनों का समाधान हो सके
नया सवेरा कार्यक्रम आयोजित
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)बरला इंटर कॉलेज, बरला जनपद मुजफ्फरनगर में प्रार्थना स्थल पर नया सवेरा कार्यक्रम संचालित किया गया। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के निर्देशानुसार बरला इंटर कॉलेज, बरला जनपद मुजफ्फरनगर में प्रार्थना स्थल पर नया सवेरा कार्यक्रम संचालित किया गया। नया सवेरा कार्यक्रम का सभा संचालन कक्षा १२ की छात्रा सोनम द्वारा किया गया कक्षा १२ की छात्रा खुशी चौहान ने समाचार पत्रों की खास खबरों को पढ़कर छात्र-छात्राओं को सुनाया। कक्षा ६ की छात्रा वाणी ने आज का सुविचार प्रस्तुत किया। नया सवेरा कार्यक्रम के अंतर्गत प्रधानाचार्य श्री सुधीर कुमार जी द्वारा छात्र-छात्राओं को आगामी बोर्ड परीक्षा के लिए पठन-पाठन क्रिया एवं मन लगाकर तैयारी करने तथा शिक्षक साथियों को छात्र-छात्राओं के इस पठन-पाठन कार्य में पूर्ण योगदान देने के लिए आग्रह किया। प्रधानाचार्य जी ने सभी छात्र-छात्राओं को आगामी बोर्ड परीक्षा में सफलता व सत प्रतिशत परीक्षा परिणाम के लिए शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान कर आज के नए सवेरा कार्यक्रम का समापन किया।
मुजफ्फरनगर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशो के चलते नए मतदाता पंजीकरण हेतु पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सभी मतदान केन्द्रो पर बीएलओ उपस्थित रहे।
वोटर चेतना महाअभियान के तहत जनपद सहित नगर क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों पर पहुंचे नागरिकों ने वोटर लिस्ट में अपना नाम सुनिश्चित कराने हेतु जानकारी ली। इसी संदर्भ में नई मंडी स्थित वैदिक पुत्री पाठशाला इंटर कालेज में वोटर चेतना महाअभियान के तहत कैम्प का आयेजन किया गया। भाजपा नेता अचिन्त मित्तल ने वैदिक स्कूल में मौजूद रहे।
हस्तशिल्प प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) एस० डी० कॉलेज ऑफ कॉमर्स, मुजफ्फरनगर के प्रांगण में इंस्ट्टीयूट इनोवेशन काउंसिल द्वारा हस्तशिल्प प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम हस्तशिल्प क्षेत्र के विभिन्न कार्यो के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए हस्तशिल्प सेवा केन्द्र, कपडा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित किया गया हैं। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि श्री योगेश पाठ्क (सीटीओ) हस्तशिल्प सेवा केन्द्र सहारनपुर, श्री अरविन्द यादव (एलडीसी) हस्तशिल्प सेवा केन्द्र सहारनपुर महाविद्यालय प्राचार्य डा० सचिन गोयल एवं आईआईसी अध्यक्ष डा० नवनीत वर्मा, द्वारा किया गया। कार्यक्रम में श्री फैय्याज अहमद शिल्प गुरू द्वारा विद्यार्थियों को लकडी पर नक्काशी का व्यवहारिक ज्ञान दिया गया व उनसे भी नक्काशी का काम कराया गया, स्टेट अवार्डी श्रीमति अर्चना व श्रीमति सलमा सोनी द्वारा छात्राओं को विभिन्न प्रकार की एमब्रोईड सिखाई गयी व स्टेट अवार्डी श्री मौहम्मद नसीर व श्री महमूद द्वारा विद्यार्थियों को विभिन्न हस्तशिल्प विद्याओं से अवगत अवगत कराते हुए व्यवहारिक ज्ञान प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि श्री योगेश पाठ्क (सीटीओ) हस्तशिल्प सेवा केन्द्र सहारनपुर द्वारा विद्यार्थियों का भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहें विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रमों की जानकारी दी व उनको स्वावलम्बी बनने के लिए प्ररित किया । प्राचार्य डा० सचिन गोयल ने इस अवसर पर छात्र ध् छात्राओं का आहवान किया कि वे इस तरह के कार्यक्रम में बढचढकर हिस्सा ले जिससे उनका सर्वागींण विकास हो सके और स्वावलंबी बनकर अपना भविष्य उज्जवल कर सकें । अंत में इंस्ट्टीयूट इनोवेशन काउंसिल के अध्यक्ष डा० नवनीत वर्मा ने अतिथियों, शिक्षकों व सभी उपस्थित छात्रध्छात्राओं का धन्यवाद ज्ञापित किया एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में डा० मानसी अरोरा, डा० मोनिका रूहेला, गगनप्रीत कौर, डा० अतुल वर्मा, डा० नवेद अख्तर, मोनिका पंवार, प्रियंका जैन, वीरेन्द्र कुमार, अंजु कुमारी व रजत धारीवाल आदि उपस्थित शिक्षकों का योगदान रहा।
दीपचंद ग्रेन चैम्बर स्कूल में कार्यक्रम आयोजित
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) नेशनल कैडेट कोर के स्थापना दिवस पर आज दीपचंद्र ग्रेन चैंबर इंटर कॉलेज,मुजफ्फरनगर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
एनसीसी कैडेट्स ने मार्च पास्ट करते हुए मंचासीन अधिकारियों को सलामी दी और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिनमें समूह नृत्य एवं एकल गायन शामिल है। कैडेट्स के द्वारा पिरामिड फॉर्मेशन आकर्षण का केंद्र रहा । मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रबंधक श्री विनोद कुमार संगल ने एनसीसी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कैडेट्स के उज्ज्वल भविष्य की कामना की जबकि विशिष्ट अतिथि जैन कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य श्रीमती कंचन प्रभा शुक्ला ने कैडेट्स तथा छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन किया । एस डी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री सोहनपाल ने एनसीसी कैडेट्स द्वारा समाज सेवा से संबंधित किए जाने कार्यों पर प्रकाश डाला। विद्यालय के प्रधानाचार्य जो स्वयं एक एनसीसी कैडेट रह चुके हैं, ने कैडेट्स से अपने अनुभव साझा किए तथा विद्यालय में सफलतापूर्वक चल रही एनसीसी गतिविधियों के लिए कैडेट्स को बधाई दी। इस अवसर पर २०२३ मे श्एश् सर्टिफिकेट प्राप्त करने वाले कैडेट्स को मुख्य अतिथि के द्वारा सम्मानित किया गया तथा वार्षिक प्रशिक्षण कैंप २६५ में गायन, संगीत यंत्र,सामूहिक नृत्य एवम शस्त्र प्रशिक्षण प्रतियोगिता में मेडल्स प्राप्त करने वाले कैडेट्स तनीषा, हर्ष ,वंश शर्मा, कुलदीप तथा आदित्य पाल को मेडल्स पहनाकर सम्मानित किया । कार्यक्रम का संचालन श्रीमती अरुणा रानी तथा विद्यालय के एनसीसी प्रभारी सेकंड ऑफिसर वाजिद अली के द्वारा किया गया । कार्यक्रम का समापन एनसीसी गान से हुआ।
युवक की मौत
छपार। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)दिल्ली-देहरादून हाईवे के बिजोपुरा कट के समीप एक ऑल्टो कार टै्रक्टर-ट्राली से टकरा गई। हादसे मे एक युवक की मौत हो गई तथा उसका साथी घायल हो गया। वहीं चालक टै्रक्टर-ट्राली छोडकर फरार हो गया।
हाईवे पर हुए सडक हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस स्थानीय पुलिस कुछ ही देर मे मौके पर पहुंच गई। हादसे पर मौके पर एकत्रित हुए ग्रामीणो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सडक हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
बताया जाता है कि सडक हादसे मे सोनीपत के विकास नगर निवासी करीब 26 वर्षीय केशव पुत्र सुभाष शर्मा की मौत हो गई। तथा उसका साथी गौरव पुत्र रामनिवास निवासी कंझावला घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनो को अवगत कराने के साथ शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवाया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। युवक की मौत से परिवारजनो मे कोहराम मच गया।
युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)अज्ञात कारणो के चलते एक युवक ने खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की मौत से परिजनो मे कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला उत्तरी रामपुरी निवासी करीब 30 वर्षीय शेखर नामक युवक ने अज्ञात कारणो के चलते खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की मौत से परिजनो मे कोहराम मच गया तथा रोआराट शुरू हो गई। इस दुखद खबर पर पडौसी भी पहुंच गए। वहीं दूसरी और मौहल्लावासियों की सूचना पर पुलिस शेखर के घर पहुंची पुलिस ने मौहल्लावासियो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। पुलिस सूत्रो का कहना है कि पोस्ट मार्टम रिर्पोट के बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा।


