Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

महाराजा अग्रसैन जी महाराज के 5144 वें जन्म उत्सव पर कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर। महाराजा अग्रसैन वैश्य उत्थान सोसायटी के जिलाध्यक्ष शलभ गुप्ता एड., ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे बताया कि महाराजा अग्रसैन जी महाराज के 5144 वें जन्म उत्सव पर नई मन्डी वकील रोड स्थित मेहता क्लब एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे पालिकाध्यक्ष श्रीमति अंजू अग्रवाल,पूर्व सपा जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप,व्यापारीनेता कृष्ण गोपाल मित्तल,भाजपा नेता संजय अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

सर्वप्रथम मुख्य अतिथियो द्वारा अग्रसैन महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जलवित किया। उसके पश्चात आरती की गयी तथा देशी घी से तैयार 51 किलो हलवे के भोग का वितरण किया गया।

को सम्बोधित करते हुए पूर्व सपा जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप ने कहा कि आज वैश्य समाज के अन्दर एक जागृति पैदा हो गयी है। महामारी के चलते हुए भी इतनी संख्या मे लोगो का भाग लेना अपने आप मे एक समाज के लिए अच्छा प्रयास है।

गौरव स्वरूप ने महाराजा अग्रसैन वैश्य उत्थान सोसायटी मु.नगर के सभी पदाधिकारियो को कार्यक्रम की सफलता पर बधाई एवं साधुवाद दिया। और आने वाले 31 अक्टूबर 2020 को एक निशुल्क बस जो अग्र बन्धुओ को अग्रोहा धाम लेकर जाएगी जो जाना चाहे वह कृष्णापुरी मे वह कृष्णापुरी मे अरविन्द गोयल से सम्पर्क कर सकते हैं।

नगर पालिकाध्यक्ष श्रीमति अंजू अग्रवाल ने कहा कि महाराजा अग्रसैन एक चक्रवर्ती सम्राट थे जिन्होने समाज को एक रूपया एक ईट का आहवान कर समस्त समाज को एक सूत्र मे पिरोने का कार्य किया था।

शलभ गुप्ता एड. एवं सुदेश गर्ग ने संयुक्त रूप से आने वाले सभी आगन्तुको का पटका पहना स्वागत किया व सभी के प्रति आभार प्रकट किया।

तत्पश्चात आने वाले अतिथियो को सूक्ष्म जलपान कराया गया और नई मन्डी बिन्दल बाजार चौराहे पर हलवे व चाय का वितरण किया गया।

इस दौरान मुख्य रूप से सभासद विकल्प जैन,सभासद विकास गुप्ता,पूर्व सभासद दीपक गोयल,अमित गुप्ता एड., पूर्व सभासद आशु गुप्ता, अमरीश कुमार, अरविन्द गोयल, विपिन गुप्ता, राजीव बंसल, विवेक तायल,विकास अग्रवाल, सुभाष चन्द मित्तल, अरविन्द गोयल, महेश मित्तल एड., डा.रूबीना गुप्ता, अंकुर जैन,श्रीमति अनीता राजवंशी, अभय गुप्ता, रचित गोयल, दीपक गर्ग, अश्वनी गुप्ता, विश्वदीप गोयल आदि मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 − two =