Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

बसपा ने उठाई मीट की दुकाने खुलवाने की मांग, एडीएम को दिया ज्ञापन

मुजफ्फरनगर। रमजान के महीने में मीट की हो रही दिक्कत के चलते बसपा नेताओ ने गोश्त का सेवन करने वाले लोगो का दर्द समझा और अफसरों को अवगत कराया।बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रेमचंद गौतम व महानगर अध्यक्ष माजिद सिद्दीकी ने एडीएम प्रशासन अमित सिंह से मुलाकात कर मीट की दुकानें खुलवाने की मांग उठाई।

ज्ञापन में बसपा नेताओ ने मांग उठाई की रमजान का महीना चल रहा है वही जिले में लॉक डाउन भी चल रहा है। ऐसे में मुस्लिम समाज के लोगो को गोश्त की दिक्कत हो रही है। जबकि शहरी इलाके में मीट के लाइसेंस की लगभग ४० से ५० मीट दुकानें  है

जब खाद्य सामग्री को अनुमति है तो मीट की दुकाने भी खुलवा दी जाए। यह दुकाने ४५ दिन से पूर्ण रूप से बंद है। सभी दुकानदार मजदूरी पेशा है जो अब लॉक डॉउन के चलते बेरोजगार हो गए हैं ।

इन दुकानों पर सहायक भी रहते हैं। उपरोक्त लोग इस कार्य के अलावा कोई कार्य भी नहीं कर सकते। उपरोक्त सभी लोग मीट फैक्ट्री से लाकर मीट बेचते है।

ज्ञापन में कहा गया कि मीट की दुकानें सुबह ६ः०० बजे से ९ः०० बजे तक मिलने वाली छूट में ही खोलने की इजाजत दे दी जाए। उन्होंने विश्वास दिलाया कि मीट विक्रेता सोशल डिस्टेन्स का पूरी तरह पालन करेंगे। इसके लिये दुकानदार शपथ पत्र भी देने को तैयार है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 + 12 =