Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

भाई की शादी कराना महिला को पडा भारी, भाभी ने अपनी मां के साथ मिलकर डाला ज्वलनशील पदार्थ

मुजफ्फरनगर। भाई की शादी कराना महिला को भारी पड गया, महिला की भाभी ने पुरानी रंजिश के चलते अपनी माँ के साथ मिलकर उसके ऊपर ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया, जिससे महिला गंभीर रूप से झुलस गई है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार थाना सिविल लाइन क्षेत्र के मौहल्ला हाजीपुरा में घर मे बैठी महिला के ऊपर उसकी भाभी अपनी माँ के साथ मिलकर पुरानी रंजिश के चलते ज्वलनशील पदार्थ डालकर मौके से अज्ञात बाइक सवार युवक के साथ फरार हो गयी।

महिला के ऊपर ज्वलनशील पदार्थ गिरने के पश्चात महिला बुरी तरह झुलस गई, जिससे महिला के परिजनों द्वारा उसे जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां गंभीर रूप से झुलसी महिला को उपचार के बाद उसके परिजन वापस घर लेकर चले गए। गंभीर रूप से घायल महिला के परिजनों ने महिला थाना पर आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग को लेकर प्रार्थना पत्र दिया है।

घटना के संबंध में घायल महिला के भाई ने बताया कि अब से दो माह पूर्व लोकडाउन में मेरी शादी देवबंद में खुशनुमा पुत्री शहजाद के साथ मेरी बहन ने ही कराई थी।

शादी के पश्चात से ही मेरी पत्नी व मेरी सास बहुत ही ज्यादा मेरे साथ लड़ाई झगड़ा करती थी,जब इस मारपीट का मेरी बहन ने विरोध किया, तो उनके साथ भी मारपीट व गाली गलौच की गई।पीडित युवक आसिफ ने बताया कि परसो मेरी बहन शहाना घर पर बैठी हुई थी, तभी घर पर मेरी पत्नी व सास आई और मेरी बहन के साथ मारपीट करते हुए उसके ऊपर तेजाब डाल दिया

जिससे मेरी बहन गंभीर रूप से जल गई,उसके बाद मेरी बहन को डॉक्टर को दिखाया गया, जिसका अभी भी इलाज जारी है। मैं अपनी पत्नी को लाना चाहता हूँ, लेकिन मेरी सास बहुत दबंग है, वो उसे भेजना नही चाहती।

घटना के संबंध में सीओ सिटी राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि थाना सिविल लाइन क्षेत्र के मोहल्ला हाजीपुरा में यह मामला प्रकाश में आया है, इन लोगो की तरफ से महिला थाने पर मेडीएशन चल रहा है

महिला की तरफ से इस प्रकरण में महिला थाना पर प्रार्थना पत्र दिया गया है, जिसकी जांच महिलाध्यक्ष थाना के द्वारा की जा रही है, महिला का मैडिकल करा दिया गया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21421 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 − 3 =