Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने शहीदो के परिजनो को आर्थिक मद्द एवं नौकरी की मांग

मुजफ्फरनगर। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने भारतीय सीमा क्षेत्र मे घुसपैठ के दौरान शहीद हुए भारतीय सैनिको को श्रृद्धाजलि अर्पित करते हुए शहीदो के परिजनो को आर्थिक मदद, परिवार मे किसी एक व्यक्ति को नौकरी दिलाने की मांग।

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष अभिजीत पाराशर के नेतृत्व मे कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पर पहुंचे पार्टी कार्यकर्ताओ ने राष्ट्रपति को सम्बोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौपा।

जिसमें अवगत कराया कि चीन द्वारा लददाख क्षेत्र मे भारतीय सीमा का अतिक्रमण करते हुए सीमा क्षेत्र मे जो घुसपैठ की है। उसका भारतीय सैनिको ने पुरजोर तरीके से विरोध करते हुए चीनी सैनिको को मुंह तोड जवाब दिया है।

जिसमे भारतीय फौज के महान सपूतो ने भारत माता के चरणो मे अपने प्राणो की आहूति दे दी। इस दौरान देश के 20 जवान शहीद हो गए। इससे पूर्व पार्टी की और से वीर जवानो को श्रृद्धाजलि अर्पित की गई।

इस दौरान नितिन कोहली प्रदेश अध्यक्ष प्रगतिशील समाजवादी पार्टी तथा लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष अभिजीत पाराशर सहित कई कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान सोशल डिस्टेसिंग का पूरा ख्याल रखा गया।

ज्ञापन मे मांग की गई कि चीनी सैनिको को खदेडते हुए जो 20 भारतीय फौजी शहीद हुए है। उनके परिवार वालो को एक करोड रूपये व एक पैट्रोल पम्प या गैस एजेन्सी प्रदान की जाए।

चीन से आने वाले सामान के बहिष्कार की मांग की गई। इस दौरान प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष वरिष्ठ नेता इलम सिह गुर्जर, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष अभिजीत पाराशर, अमित चौधरी, अरूण सिह, हिमांशु वर्मा, शुभम, आदर्श पुण्डीर आदि मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve + 13 =