वैश्विक

चित्तौड़गढ़ में परियोजनाओं का अनावरण, विकास हमारी प्राथमिकता- Prime Minister Narendra Modi

Prime Minister Narendra Modi ने राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में 7,000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का अनावरण किया. इससे पहले पीएम मोदी ने चित्तौड़गढ़ के सांवलिया सेठ मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना की. चित्तौड़गढ़ में परियोजनाओं का अनावरण करने के बाद प्रधानमंत्री ने कहा कि आज हमारे प्रेरणास्रोत बापू(महात्मा गांधी) और लाल बहादूर शास्त्री की जयंती है.

एक अक्टूबर को राजस्थान सहित पूरे देश ने स्वच्छता को लेकर एक बहुत बड़ा कार्यक्रम किया. बापू स्वच्छता, स्वावलंबन और सर्वस्पर्शी विकास के बहुत आग्रही थे. बीते 9 वर्षों में बापू के इन्हीं मूल्यों को देश ने बहुत अधिक विस्तार दिया है. उन्होंने कहा कि राजस्थान का विकास हमारी प्राथमिकता है.

परियोजनाओं का अनावरण करने के बाद पीएम मोदी ने रोड शो किया जिसमें बीजेपी के समर्थन में नारे लगे.जनसभा को संबोधित करने से पहले Prime Minister Narendra Modi सोमवार को राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में सांवलिया सेठ मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की. उनके साथ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी भी थे जो चित्तौड़गढ़ से लोकसभा सांसद हैं. मोदी आरती में शामिल हुए और पूजा-अर्चना की. उन्होंने मंदिर में मौजूद पुजारियों का अभिवादन भी किया.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two + eighteen =