प्रस्तावित शौचालय निर्माण रूकवाया
मुजफ्फरनगर। हिन्दू जागरण मंच के पदाधिकारियो ने महावीर चौक के समीप प्रस्तावित शौचालय निर्माण के कार्य का रूकवाने के लिए नगर मजिस्टै्रट अभिषेक कुमार सिह से मुलाकात की।
सिटी मजिस्ट्रेट के निर्देश पर तत्काल प्रभाव से निर्माण कार्य रोक दिया गया।
हिन्दू जागरण मंच के जिलाउपाध्यक्ष नरेन्द्र सिह पंवार को जानकारी मिली कि महावीर चौक के समीप वटवृक्ष के नीचे मंदिर बना हुआ है जो कि हिन्दू आस्था का प्रतीक है।
वहीं श्री पंवार न मौके पर मौजूद लोगो से बात करने के बाद नगर मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिह से भेट कर उन्हे पूरे मामले से अवगत कराया।
सिटी मजिस्टै्रट से लेते हुए शौचालय का निर्माण रूकवा दिया। इस दौरान एड.वैभव यादव,बंटी चौधरी,राजेश शर्मा,कार्तिक जौहरी सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
