स्वास्थ्य

Eye Flu के संक्रमण से अपना बचाव करें: चिकित्सकीय परामर्श के बगैर कोई भी आई ड्रॉप अपनी आंखों में ना डालें 

Eye Flu एक वायरल रोग है,जो एक से दूसरे व्यक्ति में तेजी से फैलता है।  बरसात के मौसम में नमी की वजह से लोगों को ज्यादा पसीना आने लगता हैं जिसके लिए लोग बार-बार अपनी आंखों को छूते हैं जिससे संक्रमण तेजी से फैलता है.
Eye Flu  अत्यंत संक्रामक होता है और सीधे संपर्क या संक्रमित व्यक्तियों से संक्रमित वस्तुओं के संपर्क या सांस की बूंदों के माध्यम से फैल सकता है जिस में संक्रमण की शुरुआत एक आंख से होती है लेकिन जल्दी ही दूसरी आंख भी चपेट में आ जाती है इसे ठीक होने में ५ से ७ दिन का समय लगता है इसलिए यह जरूरी है क्योंकि यह संक्रमण तेजी से फैलता है, इसलिए संक्रमित व्यक्ति को काला चश्मा पहनने के लिए कहा जाता है ताकि दूसरे लोगों में यह बीमारी न फैल सके। 

Eye Flu के मुख्य लक्षण

– आंखें लाल होना -आंखों में से पानी आना -आंखों में तेज जलन होना -पलकों पर पीला और चिपचिपा तरल जमा होना -आंखों में चुभन होना -आंखों में सूजन आना  -आंखों में खुजली होना
 आई फ्लू से बचाव के उपाय
– हाथों को नियमित रूप से साबुन से साफ करते रहें -आंखों की सफाई का पूरा ध्यान रखें 
– आंखों को ठंडे पानी से दिन में चार पांच बार धोएं
– किसी भी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से बचाव करें 
-आंखों पर बार-बार हाथ नहीं लगाएं 
-अगर संक्रमित आपको छुए तो हाथों को अच्छे से साफ करें
– गंदगी और भीड़भाड़ वाली जगह पर जाने से बचें
– संक्रमित व्यक्ति से हाथ नहीं मिलाए ना ही उसकी किसी वस्तु को छुए 
-इस मौसम में स्विमिंग करने से बचें 
-आई फ्लू से प्रभावित बच्चे को स्कूल नहीं भेजा जाए
– व्यक्तिगत साफ सफाई का विशेष रूप से ध्यान रखें
– अगर बाहर जाना जरूरी हो तो काला चश्मा पहने  -पीड़ित व्यक्ति से आई कांटेक्ट बनाने से बचें -संक्रमित व्यक्ति के बेड तकिया और कपड़े आदि का इस्तेमाल ना करें
– टीवी और मोबाइल से दूरी बनाए रखें।
 Muzaffarnagar मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि यदि कोई व्यक्ति Eye Flu से पीड़ित है, तो वह अपनी आंखों को साफ पानी से बार-बार धोए तथा अन्य व्यक्तियों के सीधे संपर्क में ना आए उन्होंने बताया कि  किसी चिकित्सकीय परामर्श के बिना कोई भी आई ड्रॉप आंखों में ना डालें चिकित्सकीय परामर्श योग्य चिकित्सकों से ही ले या अपने निकटतम सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर निशुल्क स्वास्थ्य परामर्श ले।

Dr. S.K. Agarwal

डॉ. एस.के. अग्रवाल न्यूज नेटवर्क के मैनेजिंग एडिटर हैं। वह मीडिया योजना, समाचार प्रचार और समन्वय सहित समग्र प्रबंधन के लिए जिम्मेदार है। उन्हें मीडिया, पत्रकारिता और इवेंट-मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में लगभग 3.5 दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव है। वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों, चैनलों और पत्रिकाओं से जुड़े हुए हैं। संपर्क ई.मेल- [email protected]

Dr. S.K. Agarwal has 406 posts and counting. See all posts by Dr. S.K. Agarwal

One thought on “Eye Flu के संक्रमण से अपना बचाव करें: चिकित्सकीय परामर्श के बगैर कोई भी आई ड्रॉप अपनी आंखों में ना डालें 

  • This is the perfect blog for anyone who really wants to understand this topic.

    You know a whole lot its almost tough to argue with you (not that I really would want
    to…HaHa). You definitely put a brand new spin on a topic that has
    been discussed for decades. Wonderful stuff, just excellent!

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × four =