पल्स पोलियो अभियान शुरू: ये अभियान निरंतर चलाने की जरूरत- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के वीरांगना अवंती बाई महिला चिकित्सालय से पल्स पोलियो अभियान शुरू किया। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत में पोलियो का अंतिम मामला 2010 में आया था। पोलियो का संक्रमण भारत के बच्चों में न हो जाए इसलिए ये अभियान निरंतर चलाने की जरूरत है।
भारत में पोलियो का अंतिम मामला 2010 में आया था। मार्च 2014 में देश को पोलियो से मुक्त घोषित कर दिया गया। पाकिस्तान, अफगानिस्तान और नाइजीरिया में पोलियो के मामले सामने आ रहे हैं। पोलियो का संक्रमण भारत के बच्चों में न हो जाए इसलिए ये अभियान निरंतर चलाने की जरूरत है: योगी आदित्यनाथ https://t.co/MGbgzqeDY8 pic.twitter.com/vC9A2VOteI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 31, 2021
मार्च 2014 में देश को पोलियो से मुक्त घोषित कर दिया गया। पाकिस्तान, अफगानिस्तान और नाइजीरिया में पोलियो के मामले सामने आ रहे हैं। पोलियो का संक्रमण भारत के बच्चों में न हो जाए इसलिए ये अभियान निरंतर चलाने की जरूरत है।
प्रदेश में पोलियो अभियान के तहत 0 से 5 साल के 3 करोड़ 40 लाख बच्चों को पोलियो की ड्राप पिलाई जाएगी। प्रदेश में पोलियो बूथों की संख्या एक लाख 10 हजार है।
दिल्ली 1.75 करोड़ की आबादी का राज्य है, वहां कोरोना से 10,500 से ज़्यादा मौतें हुई हैं। उत्तर प्रदेश 24 करोड़ की आबादी का राज्य है लेकिन यहां मात्र 8,500 मौतें हुई हैं: @myogiadityanath #COVID19 pic.twitter.com/N2FAvz92YB
— News & Features Network (@mzn_news) January 31, 2021
इसके साथ ही प्रदेश में घर-घर जाकर पोलियो की ड्राप पिलाने के लिए 69 हजार टीमों का गठन किया गया है। प्रदेश में वैक्सीनेटर की संख्या तीन लाख तीस हजार है। पोलियो अभियान के लिए 23,000 सुपरवाइजर्स, 6,500 ट्रांजिट टीम और 1,700 मोबाइल टीमों का गठन किया गया है।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दिल्ली 1.75 करोड़ की आबादी का राज्य है, वहां कोरोना से 10,500 से ज़्यादा मौतें हुई हैं। उत्तर प्रदेश 24 करोड़ की आबादी का राज्य है लेकिन यहां मात्र 8,500 मौतें हुई हैं।
लखनऊ में मुख्यमंत्री @myogiadityanath ने भूगर्भ जल अधिनियम के तहत बनाए गए वेब पोर्टल, चेक डैम और तालाबों का लोकार्पण किया। pic.twitter.com/lZ8TTWAFm5
— News & Features Network (@mzn_news) January 31, 2021

