उत्तर प्रदेश

Etawah News: अवैध शराब के साथ चेयरमैन प्रत्याशी के बेटे समेत 4 गिरफ्तार, एसएसपी ने टीम को दिया 10 हजार का इनाम

Etawah News:  इटावा जिले में नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से सफल बनाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में लगातार वाहनों की तलाशी की जा रही है। इसी क्रम में भरथना पुलिस को मुखबिर के द्वारा सूचना दी गयी कि भरथना चैयरमैन पद के प्रत्याशी चुनाव जीतने के लिए मतदाताओं को चोरी छिपे पैसे व शराब बंटवाने की कोशिश में है।

भारी मात्रा में शराब ऊसराहार रोड स्थित शिवा गेस्ट हाऊस एवं काले रंग की इण्डिवर कार में रखवाये है। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान शिवा गेस्ट हाउस गेस्ट हाऊस एवं इण्डिवर कार से कुल 37 पेटी (300 लीटर) देशी शराब बरामद की। मौके पर 04 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।

भरथना पुलिस के द्वारा पकड़े गये व्यक्तियों की तलाशी ली गयी तो उनके पास से कुल 6500/- रुपये बरामद किये गये। बरामद शराब के संबंध प्रपत्र मांगे गये तो दिखाने में असमर्थ रहे। गिरफ्तार अंकित यादव द्वारा बताया कि मेरे पिता चेयरमैन पद के प्रत्याशी है। चुनाव में ज्यादा से ज्यादा वोट पाने के लिए मेरे पिता व हम सभी लोग शराब व पैसा कई दिनों से बाँट रहे है। भरथना पर मु0अ0सं0 147/2023 धारा 60/72 आबकारी अधि0, 171-B भादवि व 123 RP Act पंजीकृत किया गया है ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मीडिया को जानकारी दी कि पुलिस टीम ने एक सराहनीय कार्य किया है। समय रहते मतदाताओं को लुभाने के लिए जा रही शराब को बरामद कर लिया, जिसको लेकर पुलिस टीम को हमारी तरफ से ₹10000 का इनाम दिया जाता है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21522 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 3 =