वैश्विक

Punjab: खालिस्तानी समर्थक Amritpal Singh के गिरफ्तारी होने की तैयारी, पंजाब क्षेत्र में इंटरनेट बंद

Punjab पुलिस ने खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) को नाटकीय घटनाक्रम के बीच शनिवार को आखिरकार के गिरफ्तारी होने की तैयारी कर लिया है. पंजाब क्षेत्र में इंटरनेट बंद. अमृतसर के पास उसके गांव जल्लुपुर में पैरामिलिट्री फोर्स तैनात कर दी गई है. इसमें रैपिड एक्शन फोर्स, सीआरपीएफ और पुलिस की कई टीमें तैनात की गई हैं. गांव में पुलिस की बड़ी तैनाती की गई है जिसके चलते पूरा गांव छावनी में तब्दील हो गया है.

 100 पुलिस कारों ने अमृतपाल सिंह का तेजी से पीछा किया गया जिसके बाद उस गिरफ्तार कर लिया. इससे पहले अमृतपाल सिंह के छह सहयोगियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था.

Amritpal Singh को पकड़ने के लिए काफी मशक्कत की गई. इसके लिए विशेष इंतजाम किए गए थे. पंजाब में पहले कई जगहों पर इसके बाद पूरे राज्य का ही इंटरनेट कनेक्शन बंद कर दिया गया था. पंजाब के मौजूदा हालातों के मद्देनजर गृह मंत्रालय लगातार पंजाब सरकार के संपर्क में है. राज्य पुलिस की सहायता के लिए केन्द्रीय अर्धसैनिक बलों की कंपनियों को अलर्ट पर रखा गया है.

Amritpal Singh और उसके समर्थक काफी देर से पुलिस से बचने का प्रयास कर रहे थे. इसी दौरान ‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख सिंह के कुछ समर्थकों ने सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो साझा कर दावा किया कि पुलिसकर्मी उनका पीछा कर रहे हैं.

एक वीडियो में अमृतपाल को एक वाहन में बैठे हुए भी देखा गया था और उसका एक सहयोगी को यह कह रहा था कि पुलिसकर्मी ‘भाई साहब’ (अमृतपाल) के पीछे पड़े हैं. एक अन्य समर्थक ने वीडियो साझा कर दावा किया कि पुलिसकर्मी उसका पीछा कर रहे हैं.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen − twelve =