वैश्विक

Purnia: प्रेम जाल में फंसाकर शादी, चंद महीने बाद ही चमन नूरी की हत्या

Purnia मामला कटिहार जिले के तेलता थाना के बालूगंज थाना क्षेत्र का है. आरोप के अनुसार चमन नूरी को उनके प्रेमी इकबाल ने पहले अपने प्रेम जाल में फंसाया फिर दो महीने में ही ससुरालवालों ने मिलकर प्रेमिका की हत्या कर शव को फांसी के फंदे से लटका दिया. घटना कटिहार जिले के तेलता थाना के बालूगंज की है. शुक्रवार को जैसे ही चमन का शव उनके गांव हाथीबंधा पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया.

मृतका चमन नूरी के भाई अफसर आलम और मां अरफा खातून ने कहा कि 2 महीने पहले कुम्हरवा निवासी इकबाल उनकी बहन चमन नूरी को प्रेम जाल में फंसा कर भगा ले गया था. रात में उन लोगों को सूचना मिली कि बालूगंज में अपनी मौसी के घर में चमन की हत्या कर उसे फांसी के फंदे से लटका दिया है.

मृतका के भाई ने आगे बताया कि जब वे लोग वहां पहुंचे तो देखा कि चमन का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ था और घुटना मुड़ा हुआ जमीन से सटा था. जैसे ही वे लोग पहुंचे की इकबाल और उसके परिजन वहां से भागने लगे. इसकी सूचना उसने तेलता पुलिस को दी. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. शव के पोस्टमार्टम के बाद उसे बायसी के हाथीबंधा लाया गया.

परिजनों ने बताया कि लड़का इकबाल पहले से शादीशुदा है. उसकी पहली पत्नी बबली खातून है. वह बिजली वायरिंग का काम करता था. वायरिंग के दौरान ही लड़की के गांव में आता था. इसी दौरान लड़की से उसका संपर्क हुआ. धीरे-धीरे उसे अपने प्रेम जाल में फंसा कर दो माह पहले चमन नूरी को अगवा कर लिया.

उसे पहले दिल्ली ले गया. फिर दिल्ली से वापस आकर अपने खाला अनवरी खातून के घर पर रुका. जहां बुधवार की शाम उसकी हत्या कर दी गई. नाबालिग लड़की का मायका पूर्णिया के बायसी थाना के हाथीबंधा गांव में है. मिली जानकारी के अनुसार मायके वालों ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज करवाई है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21278 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 1 =