Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: कांग्रेसियों ने बढ़ती महंगाई के विरोध में किया प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) कचहरी परिसर स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचकर कांग्रेसियों ने एक ज्ञापन राज्यपाल के नाम जिलाधिकारी को सौंपा है। जिसमें उन्होंने अवगत कराया कि आज देश में महंगाई रिकार्ड स्तर पर पहुंच गई है। पैट्रोल, डीजल, एलपीजी से लेकर दाले, कुकिंग ऑयल जैसे जरूरी चीजों की कीमतो में आम आदमी का जीना मुश्किल कर रखा है।

प्री पैक्कड अनाज, आटा, शहद, दही जैसी आवश्यक वस्तुओं पर अतार्किक ढंग से जीएसटी लगाने के कारण महंगाई ओर बढ गयी है साथ ही देश में बेरोजगारी भी अप्रत्याशित रूप से आसमान छू रही है।

गांव, शहर और संगठित क्षेत्र में हर जगह बेरोजगारी ने विकराल रूप धारण कर रखा है। देश ग्रामीण और शहरी दोनो क्षेत्रों के औपचारिक और अनौपचारिक क्षेत्र में बड़े पैमाने पर बेरोजगारी का एक चरण देख रहा है। इसी के तहत कांग्रेस पार्टी जनपद, शहर और सभी फ्रंटल संगठन जनपद मुजफ्फरनगर ने प्रदर्शन किया है।

इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष पंडित सुबोध शर्मा ने बीजेपी की मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि वह अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए विपक्ष को प्रताड़ित कर रही है।

उन्होंने सोनिया गांधी और राहुल गांधी के ईडी द्वारा किए जा रहे आठ ८ घंटे की पूछताछ पर भी सवाल उठाए। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष पं. सुबोध शर्मा, पं. प्रहलाद शर्मा, मुकेश शर्मा खतौली, हरीश भूषण, गुफरान काजमी, शानदार गुफरान आदि अनेक कार्यकर्ता व पदिधकारी मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21421 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 + sixteen =