उत्तर प्रदेश

Raebareli News: जिला आबकारी अधिकारी राजेश्वर मौर्या सस्पेंड, विजय मिश्रा को प्रभार सौपा

Raebareli News:  डिप्टी कमिश्नर विजय मिश्रा को जिला आबकारी अधिकारी का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। उधर शराब पीने से बीमार हुए 39 मरीजों में से आज 35 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं उन्हें शपथ दिलाकर घर भेजा गया है।जानकारी के अनुसार आज शासन स्तर से रायबरेली के जिला आबकारी अधिकारी राजेश्वर मौर्या को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।

शासन ने उनके स्थान पर डिप्टी कमिश्नर विजय मिश्रा को प्रभार सौपा है। इससे पूर्व 26 जनवरी को मामले में आबकारी इंस्पेक्टर अजय कुमार और सिपाही धीरेंद्र श्रीवास्तव को निलंबित कर दिया गया था। जबकि जिला आबकारी अधिकारी राजेश्वर मौर्य से स्पष्टीकरण मांगा गया था। वहीं एसपी श्लोक कुमार ने महाराजगंज कोतवाल नारायण कुशवाहा, थुलवासा चौकी इंचार्ज राज कुमार सहित 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया था।

इस क्रम में सरकारी ठेके से खरीदी गई शराब के सेवन से भर्ती 35 मरीज आज हुए स्वस्थ। कुल 39 लोग भर्ती हुए थे सभी ने जहरीली शराब के सेवन किया था। वही दर्जन भर की मौत हुई थी।

डिस्चार्ज के उपरांत सभी लोगों को सिटी मजिस्ट्रेट पल्लवी मिश्रा ने शराब न पीने की शपथ दिलाई है। वही देर रात पिंडारी के प्रधान केतन सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ जारी है अबतक जिले में शराब पीने से 11 लोगों की मौत हो चुकी है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21202 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − three =