उत्तर प्रदेश

Raebareli News: कस्बा जगतपुर में मकान की छत ढ़हने से दो सगी बहनों की मौत

Raebareli News:कस्बा जगतपुर में भारी बारिश के चलते एक मकान की छत जमींदोज हो गई। कमरे में बैठी दो सगी बहनों की मौत हो गई। मां बेटी और बच्चे को गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय भेजा गया है।

शनिवार की शाम तेज कड़क के साथ भारी बारिश हो रही थी पंजाब सिंध बैंक  के पास अनिल कुमार गुप्ता घर बना कर अपने परिवार समेत रहते हैं। अचानक बारिश की वजह से पुराने घर की छत ढ़ह गई, कमरे के अंदर बैठे हिमांशी 16 वर्ष, दिव्यांशी 14 वर्ष, नैनसी 12 वर्ष, अंश 8 वर्ष, मां शांती देवी 42 वर्ष मलबे में दब गई।

Continious Rain ने दो मासूम की ली जान

ग्रामीणों की मदद से सभी को मलबे से बाहर निकाला गया। लेकिन हिमांशी व दिव्यांशी की मौके पर ही मौत हो गई। शांति तथा अंश व नैनसी को गंभीर अवस्था में जगतपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। डॉ अनुराग शुक्लाने बताया है कि प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

घटना की जानकारी होने पर एसडीएम राजेश कुमार (SDM Rajesh Kumar),सीओ अशोक कुमार, कोतवाल आशुतोष त्रिपाठी, घटनास्थल का निरीक्षण कर अस्पताल पहुंचे। और पिता अनिल कुमार समेत परिजनों से घटना से संबंधित जानकारियां ली।

एसडीएम राजेश कुमार ने बताया है कि आपदा राहत कोष के अंतर्गत मिलने वाली सहायता राशि जल्द दिलवाई जाएगी। सीओ अशोक कुमार ने बताया है कि दोनों बेटियों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

News

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21005 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three − one =