उत्तर प्रदेश

RaiBareli News: शराबी पत्नी-पति के शव के पास ही प्रेमी से रातभर करती रही प्रेमालाप

RaiBareli News शराबी पत्नी ने नशे में अपने ही पति की प्रेमी के अंगोछे गला घोंटकर मार डाला. शराबी पत्नी-पति के शव के पास ही प्रेमी से रातभर प्रेमालाप करती रही. सुबह होते ही प्रेमी वहां से भाग गया, जबकि पत्नी पति को बेहोश बताकर रोने धोने का नाटक करने लगी. नाटक को मूर्त रूप देने के लिए परिजनों के साथ पति को लेकर सीएचसी बछरावां भी पहुंच गई. यहां डाक्टरों ने पति को मृत घोषित करते हुए शक के आधार पर पुलिस को सूचना दी.

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पूछताछ शुरू की, तो अनैतिक संबंधों की ऐसी कहानी सामने आई जो समाज के गिरते मूल्यों की बानगी है. मामला बछरावां थाना इलाके के थुलेंडी गांव का है. यहां का रहने वाला राजेश पासी मेहनत मजदूरी कर अपनी पत्नी रेशमा के साथ ज‍िंदगी गुजर कर रहा था. राजेश की गांव के ही रहने वाले नान्हू से दोस्ती है. नान्हू अक्सर राजेश के घर जाता था, जहां रेशमा नान्हू और राजेश तीनों मिलकर शराब पीते थे.

इसी बीच नान्हू और रेशमा के बीच अवैध संबंध हो गए. नान्हू, राजेश की गैरमौजूदगी में भी उसके घर जाने लगा. बीते 30 मार्च को नान्हू शराब व चखना लेकर रेशमा के घर पहुंचा तो राजेश भी वहां मौजूद था. तीनों ने मिलकर शराब पी. राजेश ने ज्‍यादा शराब पी ली तो उसे नींद आ गई. नान्हू और रेशमा ने उसे सोया जानकर प्रेमालाप शुरू कर दिया. इसी बीच राजेश की नींद खुली तो पूरा दृश्य देखकर आग बबूला हो गया.

रंगे हाथ पकड़े जाने पर रेशमा ने खौफनाक फैसला लिया और प्रेमी को उकसाते हुए उसके अंगौछे से राजेश का गला कस दिया. नशे में होने के चलते राजेश विरोध नहीं कर पाया और रेशमा नान्हू ने उसे मौत के घाट उतार दिया. दोनों निश्चिन्त होकर शव के पास ही प्रेमालाप करते रहे. सुबह नान्हू तो फरार हो गया लेकिन रेशमा ने नाटक शुरू कर दिया.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21005 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 3 =