उत्तर प्रदेश

Mirzapur: जज को कोर्ट में उनकी ही रिवाल्वर से लगी गोली, न्यायालय परिसर में गोली चलने से मचा हड़कंप

Mirzapur  न्यायालय परिसर के एडीजे कोर्ट- 6 के जज तलेवर सिंह  पैर में गोली लगने से घायल हो गए। जज तलेवर सिंह का लाइसेंसी रिवाल्वर जमीन पर अचानक गिर गया। जिसके बाद उनके पैर में गोली लग गई। आनन-फानन में घायल जज को इलाज के लिए मंडलीय अस्पताल ले जाया गया। जहां ऑपरेशन के बाद पैर से गोली निकाल ली गई।

Mirzapur    जिला अदालत परिसर में शुक्रवार (20 जनवरी) दोपहर करीब साढ़े तीन बजे एडीजे- 6 तलेवर सिंह के गाउन पहनते समय उनका लाइसेंसी रिवाल्वर अचानक जमीन पर गिर गया। लोडेड रिवाल्वर चल गया। रिवाल्वर से निकली गोली जमीन से टकराकर जज के पैर में लग गई। चेंबर में अचानक फायरिंग से अफरा-तफरी मच गई। जहां कचहरी परिसर के अधिवक्ता गण के साथ भारी पुलिस बल भी पहुंची।

घायल जज को तत्काल मंडलीय अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्रारंभिक उपचार के बाद ऑपरेशन कर पैर से गोली निकाली। घायल जज की हालत सामान्य बताई जा रही है। घटना के बाद कुछ ही देर में अस्पताल पुलिस छावनी में तब्दील हो गई। जिले के न्यायिक और प्रशासनिक अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे।

Mirzapur   एसपी सिटी श्रीकांत प्रजापति  ने बताया कि, पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि जिला न्यायालय परिसर में गोली लगने से एडीजे- 6 तलेवर सिंह घायल हुए। जज से जानकारी प्राप्त की गई है। उन्होंने बताया कि, गाउन पहनते वक्त चेंबर में उनका लाइसेंसी रिवाल्वर गिर गया। जिससे उनके पैर में गोली लगी। डॉक्टरों के द्वारा पैर में लगी गोली को निकाला गया है। उनकी स्थिति अब सामान्य बताई जा रही है।’

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen + eight =