वैश्विक

19 जून को 18 सीटों के लिए राज्यसभा चुनाव,परिणाम भी इसी दिन

निर्वाचन आयोग ने कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के कारण स्थगित किए गए राज्यसभा चुनावों के संबंध में फैसला ले लिया है। ये चुनाव 19 जून को आयोजित किए जाएंगे। बता दें कि आयोग ने कोविड-19 का हवाला देते हुए 26 मार्च को होने वाले राज्यसभा चुनाव स्थगित कर दिए थे। इस चुनाव की मतगणना 19 जून की ही शाम पांच बजे होगी।

बता दें कि राज्यसभा की 55 सीटों के लिए 26 मार्च को चुनाव होना था लेकिन 37 उम्मीदवार चुनाव लड़े बिना ही पहले ही निर्विरोध चुन लिए गए, जबकि 18 सीटों के लिए चुनाव होना है। ये सीटें आंध्र प्रदेश, झारखंड, मध्य प्रदेश, मणिपुर, राजस्थान, गुजरात और मेघालय से हैं।
तीन महीने बाद हुई चुनाव आयोग की प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी गई। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बताया कि 18 रिक्त राज्यसभा सीटों के लिए 19 जून को चुनाव होगा और चुनाव के परिणाम भी इसी दिन घोषित कर दिए जाएंगे। 

आंध्र प्रदेश की चार सीटों पर चुनाव होना है वहीं, झारखंड की दो, मध्यप्रदेश की तीन, मणिपुर की एक, मेघालय की एक, राजस्थान की तीन सीटों पर चुनाव होना है। इन सीटों के लिए 19 जून की सुबह नौ बजे मतदान शुरू होगा जो शाम चार बजे तक चलेगा।

आयोग ने स्पष्ट किया कि पहले मार्च की शुरुआत में होने वाले इन चुनावों के लिए नामांकन समेत सभी प्रक्रियाएं पहले से पूरी हैं और मान्य रहेंगी। केवल असल मतदान और मतगणना का काम बाकी है। बता दें कि नौ अप्रैल को छह राज्यों के 17 राज्यसभा सदस्य नौ अप्रैल को सेवानिवृत्त हो गए थे और मेघालय का एक सदस्य 12 अप्रैल को सेवानिवृत्त हुई थी। 

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21209 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve − 10 =