राज्य सभा सांसद अमर सिंह का 64 साल की उम्र में निधन
राज्य सभा सदस्य अमर सिंह का शनिवार को निधन हो गया। वो पिछले कुछ समय से सिंगापुर के एक अस्पताल में भर्ती थे। उनका किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता रहे अमर सिंह पिछले छह महीने से सिंगापुर में अपना इलाज करवा रहे थे। अमर सिंह समाजवादी पार्टी के मुखिया रहे मुलायम सिंह यादव के करीबियों में शामिल थे। वह वर्तमान में उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के सदस्य थे, उन्हें जुलाई 2016 में उच्च सदन के लिए चुना गया था। उनके राजनीतिक सफर की शुरुआत 1996 में राज्यसभा सदस्य चुने जाने के साथ ही हुई थी।
मार्च में उनके निधन की अफवाह उड़ी थी, जिस पर उन्होंने जवाब देते हुए वीडियो जारी कर कहा था कि ‘टाइगर अभी जिंदा है।’ वीडियो जारी कर अपने चिर परिचित अंदाज में अमर सिंह ने कहा था, ‘सिंगापुर से मैं अमर सिंह बोल रहा हूं। मैं बीमार हूं, त्रस्त हूं लेकिन संत्रस्त (डरा) नहीं हूं।
कहा जाता है कि साल 1996 में फ्लाइट के दौरान अमर सिंह की तत्कालीन रक्षामंत्री मुलायम सिंह से मुलाकात हुई, जिसके बाद उन्होंने राजनीति में आए।
हालांकि, इससे पहले भी वह मुलायम सिंह से मिल चुके थे, लेकिन इसके बाद ही मुलायम सिंह ने उन्हें पार्टी का महासचिव बनाने का फैसला किया। समाजवादी पार्टी से राज्य सभा के सदस्य चुने गए अमर सिंह को कथित रूप से पारिवारिक विवाद के बाद समाजवादी पार्टी से निकाल दिया गया।
कहा जाता है कि उनको पार्टी से निकाले जाने में आजम खान और अखिलेश यादव की प्रमुख भूमिका रही। हालांकि साल 2010 में मुलायम सिंह ने भी इनको पार्टी से निकाल दिया था
जिसके बाद इन्होंने राजनीतिक जीवन से कुछ समय के लिए संन्यास भी ले लिया था। मगर साल 2016 में इनकी फिर से समाजवादी पार्टी में वापसी हुई।
अमर सिंह के बारे में यह कहा जाता था कि वह राजनीति, फिल्म और बिजनेस का कॉकटेल हैं। समाजवादी पार्टी में रहते उन्होंने इसे सिद्ध भी किया। कई बार ऐसे मौके आए जब पार्टी को उन्होंने अपने राजनैतिक समझदारी से परेशानी से उबारा।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, ‘वरिष्ठ नेता एवं सांसद श्री अमर सिंह के निधन के समाचार से दुःख की अनुभूति हुई है। सार्वजनिक जीवन के दौरान उनकी सभी दलों में मित्रता थी। स्वभाव से विनोदी और हमेशा ऊर्जावान रहने वाले अमर सिंहजी को ईश्वर अपने श्रीचरणों में स्थान दें। उनके शोकाकुल परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएँ।
वरिष्ठ नेता एवं सांसद श्री अमर सिंह के निधन के समाचार से दुःख की अनुभूति हुई है। सार्वजनिक जीवन के दौरान उनकी सभी दलों में मित्रता थी।
स्वभाव से विनोदी और हमेशा ऊर्जावान रहने वाले अमर सिंहजी को ईश्वर अपने श्रीचरणों में स्थान दें। उनके शोकाकुल परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएँ।
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) August 1, 2020
जया बच्चन को राजनीति में लाने का काम अमर सिंह ने ही किया था लेकिन पार्टी से निष्कासन के समय बच्चन परिवार से इनकी दूरियां बढ़ गईं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमर सिंह के निधन पर शोक जताया है।
उन्होंने ट्वीट किया- अमर सिंह जी ऊर्जा से भरपूर व्यक्तित्व थे। वह अपनी दोस्ती के लिए मशहूर थे। उनके निधन की खबर से दुखी हूं। उनके परिवार और दोस्तों को मेरी संवेदनाएं। ओम शांति।
Amar Singh Ji was an energetic public figure. In the last few decades, he witnessed some of the major political developments from close quarters. He was known for his friendships across many spheres of life. Saddened by his demise. Condolences to his friends & family. Om Shanti.
— Narendra Modi (@narendramodi) August 1, 2020
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी अमर सिंह को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। अखिलेश ने एक तस्वीर शेयर कर लिखा, ‘श्री अमर सिंह जी के स्नेह-सान्निध्य से वंचित होने पर भावपूर्ण संवेदना एवं श्रद्धांजलि।
श्री अमर सिंह जी के स्नेह-सान्निध्य से वंचित होने पर भावपूर्ण संवेदना एवं श्रद्धांजलि. pic.twitter.com/YwNmeLk1Bk
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) August 1, 2020
