अलास्का में हवा में टकराए विमान, एक असेंबली मेंबर समेत सात लोगों की मौत
अमेरिका के अलास्का प्रांत में हवा में दो विमानों के आपस में टकराने से सात लोगों की मौत हो गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका के अलास्का प्रांत में केनाई प्रायद्वीप पर सोल्तोना हवाई अड्डे के पास हवा में शुक्रवार सुबह दो विमानों की आपस में टक्कर हो गई।
संघीय उड्डयन प्रशासन (एफएए) के एक बयान के अनुसार सुबह करीब 8:30 बजे हवाई अड्डे से उत्तर-पूर्व में दो मील की दूरी पर एक इंजन वाले डी हैविलैंड डीएचसी -2 बीवर विमान दूसरे दो इंजन वाले पाइपर-पी12 विमान से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
मारे गए लोगों में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी के एक स्टेट असेंबली मेंबर गैरी नोप भी शामिल हैं।
A midair plane collision in Alaska killed seven people, including a state lawmaker who was piloting one of the aircraft, reports Reuters quoting officials.
— ANI (@ANI) August 1, 2020
एफएए और राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (एनटीएसबी) के अधिकारी दुर्घटना की जांच कर रहे हैं। एनटीएसबी अलास्का के प्रमुख क्लिंट जॉनसन के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त विमान का मलबा स्टर्लिंग हाइवे के पास गिरा है। दोनों ही विमानों ने सोलडोन्टा एयरपोर्ट से उड़ान भरी और एंकोरेज शहर से करीब 150 मील दूर हवा में यह आपस में टकरा गए।
BREAKING: 2 small planes collide in midair in Alaska, killing state Rep. Gary Knopp and 6 other people; no survivors – ADN
— BNO News (@BNONews) July 31, 2020
दोनों विमानों में सवार लोगों की संख्या के बारे में अभी पता नहीं चला है। इस दुर्घटना में अलास्का हाउस के प्रतिनिधि गैरी नोपे की मौत की उनके कई सहयोगियों ने पुष्टि की है।
नोपे की पत्नी हेलेन ने कहा कि वह शुक्रवार सुबह अपना विमान उड़ा रहे थे।अलास्का के गवर्नर माइक डनली ने शुक्रवार को सोमवार तक नोपे के सम्मान में अमेरिकी ध्वज और अलास्का प्रांत के झंडे को आधा झुकाने का आदेश दिया है।
अलास्का के कई नेताओं ने नोपे के निधन पर दुख और संवेदना व्यक्त की है।
