उत्तर प्रदेश

शामली में दुष्कर्म पीड़िता से फिर दरिंदगी का प्रयास, विरोध पर गवाह की गोली मारकर हत्या

शामली। उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में सोमवार को एक सनसनीखेज वारदात हो गई। दुष्कर्म मामले के मुकदमे में गवाह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की।

शामली जिले के कैराना इलाके के एक गांव में दो साल पहले एक युवती के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया था। इस मामले में गांव के ही दो आरोपी जेल गए थे। अब दोनों आरोपी जमानत पर बाहर हैं। वहीं सोमवार सुबह पीड़ित युवती अपनी सहेली के साथ मंदिर में पूजा के लिए जा रही थी। इसी दौरान आरोपियों ने युवती को घसीट लिया और जंगल में ले जाने लगे। इसके बाद सहेली ने घर पहुंचकर मामले की जानकारी दी। 

इसके बाद युवती की मां और मुकदमे का गवाह अजय मौके पर पहुंचे और आरोपियों का विरोध किया। विरोध करने पर आरोपी अजय को घसीटते हुए जंगल में ले गए और उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं सूचना पर एडिशनल एसपी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने अजय के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20988 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 + ten =