Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

राष्ट्रीय लोकदल ने किसानों की समस्या के समाधान की मांग

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष अजीत राठी के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा।

जिसमें लॉकडाउन के कारण गन्ना किसानों के साथ सब्जी और फूल उगाने वाले किसानों की समस्या के समाधान की मांग की।

ज्ञापन में कहा कि किसानों को बकाया गन्ना भुगतान तत्काल किया जाए, सभी प्रकार के कृषि ऋण और तीन माह का बिजली का बिल माफ किया जाए।

प्रति किसान को २० हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए। दैवीय आपदा में हुए नुकसान का उचित मुआवजा दिलाया जाए। स्कूलों की तीन माह की फीस माफ की जाए।

गैर प्रदेशों से आए प्रवासी कामगारों को ग्रामीण स्तर पर कुटीर उद्योग धंधे स्थापित करने के लिए बैंकों से ऋण दिलाया जाए। इस दौरान धर्मवीर बालियान, योगराज सिंह, हर्ष राठी, सुधीर भारतीय, बिजेंद्र सिंह, विकास कादियान व कंवरपाल आदि मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × four =