Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

जैन परिवार के द्वारा 500 परिवारों को एक माह का राशन दिया

मुजफ्फरनगर। संपूर्ण विश्व कोविड-१९ वैश्विक महामारी से जूझ रहा है एवं संपूर्ण देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ एवं उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं जनपद राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल के नेतृत्व में वैश्विक महामारी से दृढ़ता के साथ एकजुट होकर उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर लगातार चल रहा है

एवं विजय की ओर दिन-प्रति दिन आगे बढ रहा है,  संस्था के संरक्षक मनमोहन जैन (मोनिका पाईप) परिवार ओर से समाज को अपनी कुछ सेवाएं प्रदान करने की घोषणा की थी

जिसमें कुछ सेवाएं जैसे १,११,०००- का चैक पी एम केयर फण्ड में व ५०० परिवारों को एक माह का राशन साथ ही १८ अप्रैल से प्रतिदिन फूड पैकेट तैयार करके सरदार बलजीत सिंह (जिला कार्यक्रम अधिकारी) को सौंपे जा रहें हैं इसी श्रंखला में आज श्रीमती चंचल जैन मनमोहन जैन परिवार के द्वारा अपने आवास से २०० परिवारों के लिए एक माह का राशन कपिल देव अग्रवाल (राज्य मंत्री) उत्तर-प्रदेश सरकार को विपुल भटनागर (सभासद) राजीव जैन राजेश जैन एवं दीपक जैन (ठेकेदार) की अगुवाई में सौंपा गया है।

एस एस जैन सभा (जैन स्थानक) नईं मंडी से प्रतिदिन फूड पैकेट की वितरण वयवस्था १८ अप्रेल से निरंतर संस्था के सेवा सहयोग से एवं शासन के संज्ञान एवं अनुमति से की जा रही है।

सभी सेवा सरकार द्वारा जारी नियमों का दृढ़ता से पालन करते हुए जिसमें साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता है एवं सोशल डिसटेंसिंग, मास्क, सेनेटाजर इत्यादि का सभी के द्वारा विशेष रूप से अनुपालन किया जाता है

प्रतिदिन भोजन सेवा में राजीव जैन (मोनिका पाईप), दीपक जैन (ठेकेदार), राकेश जैन (खिवाई), राजेश जैन (मोनिका पाईप) पंकज जैन (खिवाई) ,राजीव जैन (बारदाना), मंगलसैन जैन , पीयूष जैन, अनुराग जैन, कपिल जैन, आदित्य जैन, जुगनू जैन, सजल जैन, अंकित जैन , हनी जैन, रिषभ जैन, उत्सव जैन इत्यादि का क्रमवार सहयोग रहता है ।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21019 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − nine =