रिकार्ड : जिले में अब तक 115.28 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन हुआ
कोरोना महामारी की विभीषिका के बावजूद भी जिले में चीनी उत्पादन ने रिकार्ड तोड़ दिया है। जिले में अब तक 115.28 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन हुआ है, जो एक रिकार्ड है। इस बार चीनी मिलों के जून तक चलने की संभावना है।
जिला गन्ना अधिकारी डॉ. आरडी द्विवेदी ने बताया कि जनपद के इतिहास प्रथम बार अधिकतम 115.28 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन इस पेराई सत्र में किया गया है, जो संपूर्ण उत्तर प्रदेश के चीनी उत्पादन का 10 प्रतिशत है।
कोरोना महामारी के विभीषिका के बावजूद भी जनपद मुजफ्फरनगर गन्ना पेराई एवं चीनी उत्पादन में कीर्तिमान बनाने में सफल रहा। लॉकडाउन की अवधि के दौरान चीनी की बिक्री नगण्य होते हुए भी चीनी मिलों ने किसानों 354 करोड़ से अधिक का भुगतान जनपद के गन्ना कृषकों को किया है।
प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा गन्ना, चीनी उत्पादन, किसानों के भुगतान की लगातार समीक्षा कर रहे हैं। गत सत्र में इस समय तक आठ में से छह चीनी मिले बंद हो चुकी थी
इस बार सभी आठ चीनी मिलों में पेराई चल रही है। दस जून तक पेराई होने की संभावना है। जिले की चीनी मिलों में अब तक 992 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई हो चुकी है। चीनी मिले किसानों का 1878 करोड़ का भुगतान भी कर चुकी है।
